5 कारण क्यों सैथ रॉलिंस धीरे-धीरे हील बनते जा रहे हैं 

सैथ रॉलिंस हील के रूप में शानदार हो सकते हैं
सैथ रॉलिंस हील के रूप में शानदार हो सकते हैं

#1. विलन के रूप में फैंस के बीच लोकप्रिय होना

Ad
Fans love seeing anti-heroes in WWE

यह अब 1980 का दशक नहीं रहा है जब रैसलिंग केफैब पर निर्भर करती थी। उस समय WWE हील और फेस के बारे में ही होती थी। उस समय कोई सोशल मीडिया नहीं था और इंटरनेट प्रो-कुश्ती के रहस्यों को प्रकट करने के लिए उतना लोकप्रिय नहीं था।

Ad

इसलिए कई फैंस मानते हैं कि हील सुपरस्टार बुरे आदमी होते हैं और फेस सुपरस्टार रियल लाइफ हीरो होते हैं, जो कि सच नहीं है। उनमें से कुछ लोग यह भी मानते है कि रैसलर्स एक-दूसरे के दुश्मन होते हैं और जो कुछ भी वह टीवी पर देखते हैं, वह बिल्कुल सच होता है।

हालांकि, तब से लेकर आज तक चीजें बहुत बदल गई हैं। WWE के प्रशंसक अब 'हील-फेस' नियम का पालन नहीं करते हैं। वे जानते हैं कि किसे चीयर करना है और किसे नहीं। कई हील सुपरस्टार को आज फैंस चीयर करते हैं और अब कई फेस सुपरस्टार को भी नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती है।

रॉलिंस का इस समय विलन की तरह व्यवहार करना उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। 2018 में बैकी लिंच ने भी कुछ ऐसा ही किया था, लेकिन फिर भी फैंस ने उन्हें चीयर किया था और इसी वजह से वह विमेंस डिवीजन का चेहरा बन गई।

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications