Create

WWE से निकाले गए ब्रे वायट को लेकर सैथ रॉलिंस ने दी अपनी प्रतिक्रिया, कहा- बहुत याद कर रहा हूं

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने कही बड़ी बात
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने कही बड़ी बात

WWE ने हाल ही में ब्रे वायट (Bray Wyatt) को कंपनी से निकाल दिया था। करीब 12 साल तक ब्रे वायट ने WWE में काम किया। उनके जाने के बाद कई दिग्गजों ने उन्हें याद किया। ये सिलसिला अभी तक रूका नहीं है। WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने कहा कि वो ब्रे वायट को बहुत याद कर रहे हैं। WWE मेन रोस्टर में सैथ रॉलिंस और ब्रे वायट की राइवलरी शानदार रही थी। ब्रे वायट के द फीन्ड कैरेक्टर से भी रॉलिंस की फ्यूड जबरदस्त रही थी।

WWE ने ब्रे वायट को रिलीज कर फैंस को दिया था झटका

31 जुलाई को WWE ने ब्रे वायट को रिलीज कर दिया था। इस बात से सभी दुखी नजर आए। कई दिग्गजों और फैंस ने WWE के ऊपर कई तरह के आरोप लगाए। सबसे बड़ी बात कि Raw एपिसोड में फैंस उनकी वापसी की मांग कर रहे हैं। लगातार फैंस उनके नाम के चैंट्स लगा रहे हैं।

WWE SummerSlam में इस बार सैथ रॉलिंस का मुकाबला ऐज के साथ होगा। इसके पहले मीडिया से रॉलिंस ने बात की। रॉलिंस ने ब्रे वायट के रिलीज को लेकर बात की।

ब्रे वायट...मैं उन्हें बहुत याद कर रहा हूं। मैं ये कभी नहीं कहूंगा कि उनसे प्रेरित नहीं हुआ। उन्होंने जो कैरेक्टर निभाए वो काफी शानदार थे। इन सभी ने उनके लिए अच्छे से काम किया। हालांकि मेरे लिए काम नहीं आया। कैरेक्टर के हिसाब से देखा जाए तो मुझे कभी फायदा नहीं हुआ लेकिन उन्हें इससे बहुत फायदा हुआ।

youtube-cover

ब्रे वायट के जाने से बैकस्टेज भी सभी सुपरस्टार्स दुखी नजर आ रहे हैं। अगस्त में ब्रे वायट वापसी करने वाले थे लेकिन इससे पहले ही WWE ने फैंस को झटका दे दिया। पिछले दो साल से द फीन्ड कैरेक्टर से ब्रे वायट ने धमाल मचाया था। हालांकि पिछले साल के अंत से वो WWE टीवी पर ज्यादा नजर नहीं आए।

इस साल मेगा इवेंट में उनका मुकाबला रैंडी ऑर्टन के साथ हुआ था। इस मैच में एलेक्सा ब्लिस की वजह से उन्हें हार का का सामना करना पड़ा था। तब से वो WWE टीवी से बाहर चल रहे थे। ब्रे वायट अब शायद ही WWE में नजर आएंगे। शायद जल्द वो AEW में नजर आ सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Be the first one to comment