सैथ रॉलिंस ने बताया कि वो कोरोना वायरस के चलते घर में बैकी लिंच के साथ कैसे वक्त गुज़ार रहे हैं

Ankit
सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच
सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच

इस वक्त अगर पूरी दुनिया में किसी चीज़ की चर्चा है तो वो बस कोरोना वायरस की। कोरोना वायरस के चलते कई देशों की सरकारों ने लॉकडाउन का ऐलान किया है। जिससे इस वायरस को फैलने से रोका जा सकता है। लोग भी इस वायरस से बचाव के लिए क्वारंटीनका का पालन कर रहे हैं और घर में रहते हुए कुछ ना कुछ वक्त गुजारने के लिए कर रहे हैं। इस लिस्ट में अब सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच का नाम भी आ गया है।

Ad

ये भी पढ़ें-''WWE WrestleMania 36 से रोमन रेंस को अनोखे तरीके से बाहर किया जाएगा''

सैथ रॉलिंस का मैच रेसलमेनिया 36 में केविन ओवेंस के खिलाफ होने वाला है जिसके लिए वो तैयार है। हाल ही में सैथ रॉलिंस ने हॉलीवुड लाइफ में कुछ बातों को लेकर चर्चा की। सैथ रॉलिंस ने बताया कि वो कोरोना वायरस के चलते घर में रहते हुए बैकी लिंच के साथ क्या कर रहे हैं। कोरोना वायरस के कारण काफी सारे स्पोर्ट्स इवेंट रद्द हो गए हैं। रेसलमेनिया को परफॉर्मेंस सेंटर में आयोजिक किया जाएगा और बिना दर्शकों के ये शो होने वाला है।

ये कितने दिनों तक चलता है इसके बार में किसी को कोई जानकारी नहीं है। हम इस टाइम का सही उपयोग कर रहे हैं, साथ में खाना पकाते हैं, फिल्म देख रहे हैं और अच्छा वक्त गुज़ार रहे हैं।हमे इसके लिए टाइम नहीं मिलता था। इससे हम लोग अपनी रातों की नींद पूरी कर पा रहे हैं। हम दोनों काफी आनंद उठा रहे हैं और इस समय को अच्छे से इस्तेमाल कर रहे हैं।

सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच काफी वक्त से रिलेशनशिप में हैं और उन्होंने रेसलमेनिया 35 के बाद इस बात का खुलासा किया था। पिछले साल अगस्त में दोनों ने सगाई कर ली थी। बैकी लिंच ने बताया था कि उनके शादी के प्लान्स थे लेकिन कोरोना वायरस के चलते बदलाव किए गए हैं।

अब सैथ रॉलिंस अपनी लंबी दुश्मनी जो केविन ओवेंस के खिलाफ चल रही है उसका अंत रेसलमेनिया में करेंगे, जबकि बैकी लिंच रॉ विमेंस टाइटल को शायना बैजलर के खिलाफ डिफेंड करने वाली हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications