WWE Extreme Rules 2022 में करारी हार के बाद Seth Rollins लेंगे बहुत बड़ा फैसला, फैंस को जल्द मिलेगा सरप्राइज

Pankaj
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस को मिली बड़ी हार
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस को मिली बड़ी हार

Seth Rollins: Extreme Rules 2022 के मेन इवेंट में मैट रिडल (Matt Riddle) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के बीच फाइट पिट मैच देखने को मिला। इस मैच में दोनों सुपरस्टार्स ने शानदार काम किया। खासतौर पर रॉलिंस ने अच्छे मूव्स यहां पर लगाए। हालांकि इस मैच में उनकी हार हो गई। इस हार के बाद रॉलिंस ने एक ऐसा काम किया है जिसे देखकर सभी हैरान हो गए है। उन्होंने अपना ट्विटर ब्लैक कर दिया है।

Ad

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने हार के बाद किया नया कारनामा

सैथ रॉलिंस ने जब ये किया तब फैंस की नज़र इस पर पड़ गई। मजेदार बात ये हैं कि लिव मॉर्गन ने भी अपना एकाउंट ब्लैक कर दिया।

Ad

मैट रिडल के खिलाफ हार के बाद अगले हफ्ते Raw के एपिसोड में रॉलिंस एक्शन में नज़र आएंगे। बॉबी लैश्ले के साथ उनका यूएस चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। कुछ हफ्ते पहले भी दोनों के बीच टाइटल के लिए मुकाबला हुआ था। उस मैच में रॉलिंस जीतने वाले थे लेकिन रिडल ने दखलअंदाजी कर दी थी। रिडल के कारण ही रॉलिंस को हार का सामना करना पड़ा था।

रॉलिंस ने अपना एकाउंट ब्लैक कर दिया है। इसका मतलब ये लग रहा है कि जल्द ही वो अपने कैरेक्टर में बदलाव कर सकते हैं। अब नए गिमिक के साथ वो नजर आ सकते हैं। अभी तक हील के रूप में वो काम कर रहे हैं। शायद अगले हफ्ते वो यूएस चैंपियन बन जाएं और फिर फेस के रूप में नज़र आएं। अब कुछ भी देखने को आगे मिल सकता है।

रॉलिंस साल 2019 के बाद से कोई भी बड़ा टाइटल नहीं जीत पाए है। अब शायद लग रहा है कि WWE उन्हें मौका देना चाहता है। अगले हफ्ते वो नए यूएस चैंपियन बन सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर ये बहुत बड़ी बात होगी। वैसे लैश्ले को हराना रॉलिंस के लिए बहुत मुश्किल होगा। लैश्ले का चैंपियनशिप रन भी अभी तक शानदार रहा। अब देखना होगा कि अगले हफ्ते रॉलिंस की जीत होगी या नहीं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications