WWE Raw में खतरनाक स्टार द्वारा दिग्गज को 'अधमरा' करने का कारण आया सामने, जानिए क्यों हुई बुरी तरह पिटाई?

Ujjaval
WWE Raw में हुए हमले के बाद सैथ रॉलिंस को लेकर अपडेट (Photo: WWE.com)
WWE Raw में हुए हमले के बाद सैथ रॉलिंस को लेकर अपडेट (Photo: WWE.com)

Update on Seth Rollins After Brutal Attack on Raw: WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) पर Raw के एपिसोड में ब्रॉन्सन रीड (Bronson Reed) ने खतरनाक तरीके से हमला कर दिया था। इसी वजह से उनके मुंह से खून निकलने लग गया था। बाद में कंपनी ने अपडेट देते हुए बताया था कि सैथ को CAT स्कैन, एंडोस्कोपी और एक्स-रे की जरूरत है। अब विजनरी पर हमला होने का कारण सामने आया है।

Wrestling Observer Radio के हालिया एडिशन में डेव मैल्टज़र ने सैथ रॉलिंस की बुरी तरह पिटाई को लेकर बात की। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में हैरान करने वाला खुलासा करते हुए कहा कि WWE ने यह एंगल प्लान किया, ताकि सैथ रॉलिंस को टीवी से दूर किया जा सके। डेव ने एक और चीज़ क्लियर कर दी कि पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन लड़ने के लिए पूरी तरह से क्लियर हैं लेकिन वो पहले से मौजूद कुछ चोट से ठीक हो रहे हैं।

यही कारण है कि WWE द्वारा सैथ के चोटिल होने के एंगल को प्लान किया गया और उन्हें संभावित तौर पर ब्रेक पर भेज दिया गया है। सैथ ने Clash at the Castle 2024 के बाद Raw के एपिसोड में धमाकेदार वापसी की थी। इसके बाद फैंस उन्हें लंबे समय तक लड़ते हुए देखना चाहते थे लेकिन उनका थोड़े और समय के लिए एक्शन से दूर होना बेहद निराशाजनक चीज़ है।

WWE Raw के एपिसोड में सैथ रॉलिंस का कैसे हुआ बुरा हाल?

WWE Raw में सीएम पंक का सैगमेंट देखने को मिला, जहां उन्होंने SummerSlam में मिली हार को लेकर बात की। इसी बीच उन्होंने ड्रू को लड़ने के लिए बुलाया लेकिन सैथ रॉलिंस वहां आए। ऐसा लगा कि दोनों के बीच ब्रॉल होगा लेकिन फैंस के बीच मैकइंटायर ने एंट्री की। स्कॉटिश स्टार के हाथ में ब्रेसलेट देखकर सीएम पंक का गुस्सा फूटा।

दिग्गज, मैकइंटायर का पीछा करते हुए फैंस के बीच से बैकस्टेज चले गए। दूसरी ओर सैथ रॉलिंस रिंग में अकेले थे। इसी बीच ब्रॉन्सन रीड ने आकर सैथ पर जबरदस्त हमला किया। इस खतरनाक सुपरस्टार ने सैथ पर लगातार 6 सुनामी मूव लगाए और इसी कारण विजनरी के मुंह से खून निकलने लग गया। सैथ को बाद में अधमरी हालत में अस्पताल भेजा गया।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
App download animated image Get the free App now