WWE Raw में मौजूदा चैंपियन ने दुश्मन की बेइज्जती करते हुए दी धमकी, मचा जबरदस्त बवाल

Ujjaval
WWE Raw के एपिसोड में हुआ तगड़ा ब्रॉल
WWE Raw के एपिसोड में हुआ तगड़ा ब्रॉल

Seth Rollins & Finn Balor: WWE रॉ (Raw) के एपिसोड में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) का शानदार सैगमेंट देखने को मिला। फिन बैलर (Finn Balor) के साथ उनकी दुश्मनी आगे बढ़ी। दोनों ही रेसलर्स के बीच ब्रॉल देखने को मिला और मनी इन द बैंक (Money in the Bank 2023) के लिए हाइप बनाई गई।

Ad

सैथ रॉलिंस ने रिंग में एंट्री की और काफी समय तक फैंस ने उनका थीम सॉन्ग गाया। उन्होंने अपने प्रोमो सैगमेंट की शुरुआत करते हुए NXT चैंपियन कार्मेलो हेज का Raw में स्वागत किया। साथ ही उनकी जमकर तारीफ करते हुए बताया कि NXT के एपिसोड में हेज ने उनकी मदद की थी। उन्होंने इसी कारण कार्मेलो को धन्यवाद कहा।

Ad

सैथ रॉलिंस ने इसी बीच कार्मेलो को NXT के अगले एपिसोड में बैरन कॉर्बिन पर जीत दर्ज करने के लिए कहा। सैथ रॉलिंस ने अपने दुश्मन फिन बैलर को लेकर बात की और उनपर निशाना साधा। उन्होंने जजमेंट डे के सदस्य द्वारा पिछले हफ्ते हुए अटैक पर अपनी प्रतिक्रिया दी और बताया कि इसके बावजूद फिन उन्हें रिंग में आने से रोक नहीं पाए हैं।

सैथ ने फिन बैलर को बुलाया और काफी समय तक उनका इंतजार किया। फिन ने एंट्री नहीं की और सैथ ने मौके का फायदा उठाते हुए बैलर को धमकी दी। सैथ ने बताया कि अभी वो 100% फिट नहीं हैं और शायद Money in the Bank 2023 तक हो भी नहीं पाएंगे, इसके बावजूद वो रिंग में लड़ने के लिए जरूर आएंगे।

रॉलिंस ने खुद को फिन से बेहतर बताते हुए अपनी तारीफ की। इसी बीच फिन बैलर ने पीछे से स्टील चेयर के साथ एंट्री की। इस बार सैथ तैयार थे और उन्होंने फिन पर अटैक किया। दोनों के बीच ब्रॉल देखने को मिला। फिन का यहां पलड़ा भारी रहा और वो स्टील चेयर लेने गए। इसी बीच कार्मेलो हेज ने उनसे चेयर को लिया। सैथ ने फिन को भगाया।

Ad

WWE Money in the Bank 2023 में Seth Rollins और Finn Balor के बीच होगा मैच

फिन बैलर ने कुछ हफ्तों पहले सैथ रॉलिंस को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था। सैथ ने इसे स्वीकार किया था और इसी वजह से Money in the Bank 2023 के लिए मुकाबला तय हुआ। दोनों के बीच बड़ा इतिहास रहा है और इसी कारण से यह मुकाबला शानदार रह सकता है। दोनों रेसलर्स अपनी इन-रिंग स्किल्स द्वारा फैंस का दिल जीत सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications