WWE के बड़े शो में Seth Rollins ने घुटने में इंजरी के बावजूद 25 साल के मौजूदा चैंपियन को 10 लगातार पंच मारकर किया 'अधमरा'

Pankaj
WWE लाइव इवेंट में फैंस को आया मजा
WWE लाइव इवेंट में फैंस को आया मजा

Seth Rollins: WWE का हाल ही में लाइव इवेंट रौनोक में हुआ। यहां कुछ शानदार मुकाबले फैंस को देखने को मिले। खैर WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने यहां पर बवाल मचाया। उन्होंने मौजूदा यूएस चैंपियन ऑस्टिन थ्योरी (Austin Theory) के ऊपर खतरनाक हमला किया। घुटने में इंजरी के बावजूद रॉलिंस का जलवा यहां देखने को मिला।

Ad

साल 2023 की पहली Raw में सैथ रॉलिंस और ऑस्टिन थ्योरी के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ था। दोनों के बीच यूएस चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। थ्योरी ने ये मुकाबला जीतकर अपना टाइटल रिटेन किया। मैच के बाद रॉलिंस की कुछ वीडियो वायरल हुई थी। वीडियो से पता चला कि मैच के दौरान उनके घुटने में चोट लग गई थी।

इस हफ्ते ऑस्टिन थ्योरी का सैगमेंट हुआ था। यहां सैथ रॉलिंस ने भी एंट्री की। रॉलिंस ने कहा कि वो 100 प्रतिशत फिट नहीं है। हालांकि उन्होंने Royal Rumble मैच में अपनी एंट्री का ऐलान भी इस दौरान किया। इसके बाद बॉबी लैश्ले ने वापसी कर ऑस्टिन थ्योरी को जबरदस्त स्पीयर मारा था।

WWE सुपरस्टार Seth Rollins ने दिखाया अपना दम

आपने देखा होगा कि सैथ रॉलिंस को सभी जगह फैंस चीयर करते हैं। रौनोक में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। रॉलिंस का मुकाबला यहां ऑस्टिन थ्योरी के साथ हुआ था। बीच-बीच में फैंस ने रॉलिंस का थीम सॉन्ग गाकर उनका उत्साह बढ़ाया।

मैच में एक समय पर दोनों सुपरस्टार्स फैंस के बीच पहुंच गए थे। यहां रॉलिंस ने लगातार थ्योरी को 10 पंच मारे और उनकी हालत खराब कर दी। थ्योरी सही से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। थ्योरी को मार पड़ने पर फैंस बहुत खुश दिखाई दिए।

Ad

रॉलिंस ने इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करते हुए फैंस का दिल जीत लिया। हालांकि ऑस्टिन थ्योरी ने उन्हें लो-ब्लो मारकर मैच जीत लिया। ये चीज रेफरी नहीं देख पाए थे। रॉलिंस और थ्योरी की राइवलरी पिछले कुछ महीनों से चल रही है। इस राइवलरी में फैंस को बहुत मजा आया। पिछले साल Survivor Series WarGames में ऑस्टिन ने बॉबी लैश्ले और सैथ रॉलिंस को हराकर यूएस चैंपियनशिप जीती थी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications