WWE Superstar Seth Rollins ने Roman Reigns पर साधा निशाना, WrestleMania 38 को लेकर कसा तंज 

Neeraj
सैथ रॉलिंस ने साधा है रोमन रेंस पर निशाना
सैथ रॉलिंस ने साधा है रोमन रेंस पर निशाना

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और उनकी पत्नी बैकी लिंच (Becky Lynch) हाल ही में हुए रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 इवेंट का हिस्सा थे। दोनों को इवेंट की पहली रात में देखा गया था और पहली रात में दर्शकों की संख्या दूसरा रात से थोड़ी अधिक थी। अब रॉलिंस ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस चीज को दिखाया है। रॉलिंस ने अपनी पोस्ट में दिखाया कि पहली रात को दूसरी रात के मुकाबले 66 अधिक फैन मिले थे।

Ad
Ad

रॉलिंस का मानना है कि इससे साबित होता है कि वह, लिंच और स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन कंपनी के वास्तविक सुपरस्टार्स हैं। लगभग दो साल तक चैंपियन रहने और SmackDown में अपना दबदबा बनाने के बाद रोमन रेंस ने साफ कर दिया है कि वह कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। रोमन रेंस के शर्ट पर अक्सर "needle mover" लिखा हुआ देखा जा सकता है और जब भी रोमन कंपनी में अपने स्टेटस के बारे में बात करते हैं तो इस शब्द का इस्तेमाल जरूर करते हैं।

WWE WrestleMania 38 में अलग-अलग रातों में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस ने किया था परफॉर्म

सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस एक समय WWE में एक ही टीम में काम करते थे, लेकिन द शील्ड के आखिरी बार टूटने के बाद से दोनों ने अलग-अलग रास्ते अपनाए हैं। वर्तमान समय में रोमन और सैथ कंपनी के दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स हैं। पिछले वीकेंड WrestleMania 38 में रॉलिंस ने वापसी कर रहे कोडी रोड्स का सामना किया था। वहीं, रॉलिंस की पत्नी बैकी लिंच ने बियांका ब्लेयर का सामना किया था। इन दोनों ही सुपरस्टार्स को अपने-अपने मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर ने WrestleMania 38 की दूसरी रात को मेन इवेंट किया था और टाइटल यूनिफिकेशन मैच लड़ा था। रेंस और लैसनर के मैच को WrestleMania के इतिहास के सबसे बड़े मेन इवेंट मैचों में से एक के रूप में पेश किया गया था। इस मैच में रोमन रेंस की जीत हुई थी और बता दें, ट्राइबल चीफ के खिलाफ जीत हासिल करने वाले सैथ रॉलिंस इकलौते सुपरस्टार हैं।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications