द फीन्ड इस समय WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं। और जब वो रिंग में फाइट करते हैं तो चारों तरह रेड लाइट हो जाती है। कई फैंस इससे नाखुश भी है। सैथ रॉलिंस को हराकर ही द फीन्ड ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की थी। सैथ रॉलिंस के साथ हैल इन ए सैल में भी फीन्ड का मुकाबला हुआ था। सैथ रॉलिंस ने कहा कि फीन्ड की फाइट के वक्त जो रेड लाइट प्रयोग की जाती है वो इसके फैन नहीं है। ये भी पढ़ें:Raw में समोआ जो के कमेंट्री डेस्क पर नज़र आने के 5 बड़े कारणDid he like it? @WWERollins talks about the infamous red lighting. #WWEBackstage pic.twitter.com/vvfZSZ4OhE— WWE on FOX (@WWEonFOX) December 4, 2019हैल इन ए सैल में सैथ ऱॉलिंस का मुुकाबला द फीन्ड के साथ हुआ था, तब पूरे एरीना की को रेड लाइट कर दिया गया था। WWE बैकस्टेज में बात करते हुए सैथ ऱॉलिंस ने कहा,"ये मुझे खराब लग रहा था। सबसे पहले आप डार्क रेड में है। फिर सैल भी रेड है। तो ये काफी गंदा लग रहा था। मुझे काफी गड़बड़ ये लगा। इसके साथ डील करना काफी मुश्किल था। वो भी तब जब आपको पता नहीं है कि आगे क्या होना है। मैं इस बात का फैन नहीं हूं। मेरी परफॉर्मेंस इस लाइट की वजह से बहुत खराब हुई थी, ये मेरा मानना हैं।"हालांकि इस मैच में सैथ रॉलिंस की हार नहीं हुई थी। लेकिन सैथ ऱॉलिंस ने बड़ा आरोप इस पर लगाया है। रेफरी ने इस मैच को रोक दिया था। क्राउन ज्वेल में सैथ ऱॉलिंस अपनी चैंपियनशिप द फीन्ड से हार गए थे। और ये मैच भी रेड लाइटिंग के बीच हुआ था।