WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के मौजूदा रन को लेकर सैथ रॉलिंस का बड़ा बयान, कहा- बहुत संघर्ष के बाद कामयाबी

WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को लेकर बड़ा बयान सामने आया
WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को लेकर बड़ा बयान सामने आया

WWE में पिछले एक साल से रोमन रेंस (Roman Reigns) का रन शानदार चल रहा है। WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने रेंस के इस रन पर कमेंट दिया। रॉलिंस ने कहा कि मौजूदा रन से पहले रेंस अपनी पहचान बनाने में काफी संघर्ष कर रहे थे। Daily Star को सैथ रॉलिंस ने अपना इंटरव्यू इस बार दिया। रॉलिंस ने रेंस के मौजूदा रन से पहले की कहानी भी फैंस को बताई।

Ad

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस की तारीफ कर दी अपनी प्रतिक्रिया

SummerSlam 2020 में रोमन रेंस ने कुछ महीने के ब्रेक के बाद वापसी की थी। रेंस ने हील टर्न लिया और यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की। इसके बाद पॉल हेमन भी उनके साथ आ गए थे। रेंस का हील रन अभी तक जबरदस्त रहा और सभी ने इसकी तारीफ की। सैथ रॉलिंस ने कहा,

मैंने रोमन रेंस को एक परफॉर्मर के रूप में पहले से देखा है। मेरे सामने ही वो रेसलिंग में आगे आए। लोग ये नहीं समझते कि इस बिजनेस में सफलता पाने के लिए थोड़ा टाइम लगता है। अपने आप को यहां पूरी तरह ढालना पड़ता है। रेंस को जल्दी सफलता मिली लेकिन उनके ऊपर दबाव भी कुछ ज्यादा हो गया। WrestleMania मेन इवेंट में उन्होंने हिस्सा लिया। ये रन भी उनका अच्छा रहा। सभी बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ना आसान नहीं रहता है। ये चीजें काफी मुश्किल होती है। रेंस ने काफी संघर्ष किया। अपने आप को स्क्रीन पर पहचानने में रोमन रेंस को काफी समय लगा। अब रेंस को पूरी तरह पता चल गया कि वो क्या कर सकते हैं। मुझे रेंस को देखकर बहुत खुशी होती है। वो जहां इस समय पहुंचे हैं वहां देखकर काफी अच्छा लगता है। फ्यूचर में वो जहां जाएंगे वहां देखकर भी अच्छा लगेगा।

WWE SummerSlam 2021 में रोमन रेंस का मुकाबला जॉन सीना के साथ होगा। दोनों के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच होगा। इसके अलावा सैथ रॉलिंस का मुकाबला भी ऐज के साथ होगा। इन सुपरस्टार्स के मैच देखने के लिए फैंस पूरी तरह तैयार है। फैंस को काफी मजा इस बार पीपीवी में आने वाला है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications