Roman Reigns को बेहतरीन WWE वर्ल्ड चैंपियन के रूप में फेमस Superstar ने साबित किया फिसड्डी, आप आंकड़े देख हो जाएंगे हैरान

Pankaj
WWE सुपरस्टार्स को लेकर अहम जानकारी सामने आई
WWE सुपरस्टार्स को लेकर अहम जानकारी सामने आई

Seth Rollins: वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने के बाद से सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) WWE में खुद को फाइटिंग चैंपियन साबित कर रहे हैं। आंकड़ों से पता चल रहा है कि उन्होंने रोमन रेंस (Roman Reigns) को भी पीछे कर दिया है।

Ad

ट्राइबल चीफ के पास टाइटल डिफेंस की कमी के कारण ब्लू ब्रांड में रोमन रेंस की टाइटल बादशाहत WWE यूनिवर्स में कई लोगों के लिए निराशाजनक रही। WrestleMania 39 में रोमन रेंस ने कोडी रोड्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड की थी। इसके बाद से अभी तक उन्होंने अपना टाइटल डिफेंड नहीं किया।

लोकप्रिय रेसलिंग वेबसाइट Wrestlelamia ने सोशल मीडिया पर इस तथ्य की ओर इशारा किया कि पिछले महीने में रॉलिंस ने पूरे साल में ट्राइबल चीफ की तुलना में अधिक बार अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप डिफेंड की।

एक महीने के अंतराल में सैथ रॉलिंस ने एक साल में रोमन रेंस की तुलना में अधिक बार अपने टाइटल का बचाव किया। रोमन रेंस ने पांच बार टाइटल डिफेंड किया, वहीं सैथ रॉलिंस ने 6 बार टाइटल डिफेंड किया।
Ad

WWE Money in the Bank 2023 में Roman Reigns का दिखेगा जलवा

Money in the Bank 2023 में भी सैथ रॉलिंस अपने टाइटल को फिन बैलर के खिलाफ डिफेंड करेंगे। रोमन रेंस भी इस प्रीमियम लाइव इवेंट का हिस्सा होंगे लेकिन वो अपने टाइटल को डिफेंड नहीं करेंगे। रोमन और सोलो सिकोआ का मुकाबला द उसोज़ के साथ होगा।

रोमन रेंस का शेड्यूल अब पार्ट टाइमर का हो गया है। वो कभी-कभी WWE टीवी पर नज़र आते हैं। वो बड़े इवेंट्स में ही अपने टाइटल को डिफेंड करते हैं। फैंस भी इस बात से गुस्सा हो गए थे। इसके चलते ही WWE ने वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल का अनावरण किया। सैथ रॉलिंस हर हफ्ते WWE टीवी पर नज़र आते हैं, साथ ही साथ वो लगातार अपने टाइटल को डिफेंड कर रहे हैं। फैंस को भी ये देखकर अच्छा लग रहा है। अब देखना होगा कि रेंस अपनी चैंपियनशिप को अगली बार कब डिफेंड करेंगे। कंपनी ने जरूर कुछ अच्छा प्लान बनाया होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications