WWE ने Seth Rollins को दिया वर्कहॉर्स ऑफ द ईयर का अवॉर्ड, साल 2022 में अच्छा काम करने का मिला ईनाम

Pankaj
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस को लेकर बड़ी खबर
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस को लेकर बड़ी खबर

Seth Rollins: WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के लिए ये साल बहुत अच्छा रहा। WWE ने उन्हें वर्कहॉर्स ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया हैं। ट्विटर के जरिए इस बात को बताया गया। इस साल रॉलिंस ने कुछ अच्छे मैच लड़े। फैंस ने भी जमकर उन्हें चीयर किया।

Ad

पिछले तीन साल से रॉलिंस कोई भी चैंपियनशिप हासिल नहीं कर पाए थे। पिछले महीने उन्होंने यूएस चैंपियनशिप जीती थी। हालांकि ये टाइटल रन उनका ज्यादा लंबा नहीं चला। साल की शुरूआत में Royal Rumble इवेंट में रोमन रेंस के साथ उनका मुकाबला यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए हुआ था। इस मैच में DQ के जरिए रॉलिंस ने जीत हासिल की थी।

WrestleMania 38 में भी रॉलिंस का मुकाबला कोडी रोड्स के साथ हुआ था। इसके बाद कोडी और रॉलिंस की राइवलरी शानदार रही। दोनों ने फैंस को कुछ क्लासिक मैच दिए। मैट रिडल के साथ भी उनकी राइवलरी अच्छी रही थी। पूरे साल उनका जलवा देखने को मिला।

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस को मिला खास अवॉर्ड

इस समय रॉलिंस की राइवलरी ऑस्टिन थ्योरी के साथ चल रही है। अगले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में दोनों के बीच यूएस चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। इस चैंपियनशिप को हासिल करने का अंतिम मौका सैथ के पास होगा। इसके बाद शायद दोनों की राइवलरी खत्म हो जाएगी। WWE ने फैंस से पूछा था कि वर्कहॉर्स ऑफ द ईयर का अवॉर्ड किसे जाना चाहिए। फैंस ने सैथ रॉलिंस के पक्ष में वोट दिए।

Ad

उम्मीद की जा रही है कि साल 2023 भी रॉलिंस के लिए शानदार रहेगा। WWE ने उनके लिए खास प्लान जरूर बनाया होगा। रोमन रेंस को चैंपियन के रूप में 850 दिन से ज्यादा हो गए। कई लोगों का कहना है कि रॉलिंस उनकी बादशाहत अंत में खत्म करेंगे। अगर ऐसा हुआ तो फिर ये रॉलिंस के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। रॉलिंस का ध्यान फिलहाल थ्योरी के खिलाफ होने वाले चैंपियनशिप मैच पर होंगी। साल 2023 की शुरूआत में ही वो बड़ा कारनामा कर सकते हैं। फैंस भी इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Ad

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications