WWE Raw में Seth Rollins ने Royal Rumble मैच जीतने का दावा कर अपनी इंजरी पर दिया बड़ा अपडेट

Pankaj
WWE Raw में इस हफ्ते हुआ अच्छा सैगमेंट
WWE Raw में इस हफ्ते हुआ अच्छा सैगमेंट

Seth Rollins: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा। यूएस चैंपियन ऑस्टिन थ्योरी (Austin Theory) का यहां सैगमेंट हुआ। उनके सैगमेंट में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने दखलअंदाजी की और अपनी इंजरी पर अपडेट दिया। पिछले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में थ्योरी ने रॉलिंस को हराया था। इस हफ्ते उन्होंने अपने फ्यूचर प्लान के बारे में बताया।

WWE Raw में Seth Rollins ने मौजूदा चैंपियन को दिया करारा जवाब

शुरूआत में आकर ऑस्टिन थ्योरी ने "The Champ is Here" कहा। ये कहकर उन्होंने फ्यूचर में जॉन सीना के साथ अपने मैच को टीज किया। थ्योरी ने इसके बाद कहा कि रॉलिंस पिछले हफ्ते लंगड़ाते हुए रिंग से बाहर गए क्योंकि उन्हें चोट लग गई थी। रॉलिंस ने ज्यादा समय बर्बाद नहीं किया और रिंग में एंट्री की। पहले वो बैसाखी के सहारे आए लेकिन बाद में डांस करने लग गए थे। ये देखकर सभी हैरान रह गए थे।

दोनों के बीच इसके बाद बात हुई। दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। ऑस्टिन ने कहा कि वो Royal Rumble मैच जीतकर WrestleMania 39 में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल पर कब्जा करेंगे। रॉलिंस ने इसके बाद कहा कि उनके घुटने में चोट है और वो 100 प्रतिशत फिट नहीं है। उन्होंने कहा कि वो Royal Rumble मैच जीतकर WrestleMania के मेन इवेंट में हिस्सा लेंगे।

रॉलिंस इसके बाद चले गए लेकिन बॉबी लैश्ले ने एंट्री की। लैश्ले ने इसके बाद ऑस्टिन थ्योरी के ऊपर अटैक किया। उन्होंने भी Royal Rumble मैच जीतने का दावा किया। वैसे लग रहा है कि थ्योरी और रॉलिंस की राइवलरी इस महीने भी जारी रहेगी। इसमें अब बॉबी लैश्ले भी शामिल हो जाएंगे।

रॉलिंस और थ्योरी की राइवलरी अभी तक अच्छी रही। सैथ ने कह दिया कि इस समय वो पूरी तरह फिट नहीं है। अब देखना होगा कि उनकी इंजरी पर आगे जाकर क्या अपडेट सामने आएगा। रॉलिंस इस बार Royal Rumble मैच जीतने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। 28 जनवरी को इस इवेंट का आयोजन होगा। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links