WWE लैजेंड ने सैथ रॉलिंस की बेइज्जती करते हुए उन्हें कहा 'बोरिंग हील'

प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में सैथ रॉलिंस का बहुत बड़ा नाम है। पिछले साल उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। वो फेस और हील दोनों का किरदार शानदार निभाते हैं। कुछ फैंस को उनका मंडे नाइट मसीहा वाला कैरेक्टर काफी पसंद आ रहा है। बडी मर्फी और AOP को इसमें वो काफी अच्छा काम कर रहे हैं। ये गिमिक उनका शानदार हैं। लेकिन पूर्व WWE सुपरस्टार औऱ WCW लैजेंड कोन्नन ने कहा है कि सैथ रॉलिंस के प्रोमो काफी कमजोर है और वो माइक पर अच्छे नहीं है।

Ad

ये भी पढ़ें: Super ShowDown से पहले SmackDown के आखिरी एपिसोड ने फैंस को किया निराश, ट्विटर पर जताई नाराज़गी

youtube-cover
Ad

कोन्नन ने कहा,"सैथ रॉलिंस लीडर की भूमिका इस समय निभा रहे हैं। कई लोग उन्हें फॉलो करते हैं। वो काफी बोरिंग है। मैं उनकी पर्सनैलिटी के बारे में कुछ सोच ही नहीं पाता। मुझे लगता है कि उन्हें ज्यादा पुश दिया गया है इसलिए वो पॉपुलर हैं। रिंग में वो अच्छे हैं लेकिन माइक पर वो अच्छे नहीं है। उनके सैगमेंट अच्छे नहीं रहते हैं। क्रिएटिव टीम ने उन्हें फ्रीडम दी है। इसलिए उन्हें और अच्छा करना चाहिए। अगर वो चाहेंगे तो और अच्छा कर सकते हैं। फिलहाल उनका काम कुछ अच्छा नहीं है।"

सैथ रॉलिंस के लिए पिछला साल काफी अच्छा गया था। रॉयल रंबल मैच उन्होंने जीता था और इसके बाद रेसलमेनिया में लैसनर को उन्होंने हराया था। यूनिवर्सल चैंपियनशिप के तौर पर उनका रन अच्छा नहीं रहा। इसलिए उन्होंने साल के अंत में हील टर्न ले लिया था। उनके साथ एओपी और बडी मर्फी भी शामिल हो गए है। मंडे नाइट रॉ में वो इस समय सबसे अच्छे हील है। फिलहाल फैंस उन्हें पसंद करते हैं। अब देखना होगा कि रेसलमेनिया में उनका सामना किसके साथ होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications