WWE WrestleMania 39 में Seth Rollins के संभावित प्रतिद्वंदी का नाम सामने आया, Roman Reigns के पुराने दुश्मन से होगी टक्कर?

Pankaj
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस को लेकर जानकारी
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस को लेकर जानकारी

Seth Rollins: WWE के बड़े सुपरस्टार अब सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) बन चुके हैं। सभी की नजरें उनके ऊपर रहती है। सबसे बड़ा सवाल है कि रेसलमेनिया (WrestleMania) 39 में उनका मुकाबला किसके साथ होगा। मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार लोगन पॉल (Logan Paul) उनके मेनिया में प्रतिद्वंदी रहेंगे। अब सोचिए ये मैच होगा तो कितना मजा आएगा।

Ad

रॉलिंस के लिए WrestleMania 38 कुछ खास नहीं रहा था। कंपनी ने उनके लिए प्लान अच्छा बनाया था लेकिन अंत में निराशा हाथ लगी। कोडी रोड्स का उनके साथ मुकाबला हुआ था। रॉलिंस को इसमें हार का सामना करना पड़ा था।

Royal Rumble में इस बार थोड़ा बहुत संकेत मिल गए थे कि रॉलिंस का मुकाबला मेनिया में किसके साथ होगा। मेंस रॉयल रंबल मैच में रॉलिंस को लोगन पॉल ने एलिमिनेट किया था। PWInsider की मौजूदा रिपोर्ट में रॉलिंस के प्रतिद्वंदी को लेकर बड़ी बात कही गई है। रिपोर्ट के अनुसार सैथ और पॉल के बीच फर्स्ट टाइम एवर मैच होने की पूरी उम्मीद है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि मेनिया में इस मुकाबले के होने के 100 प्रतिशत चांस है।

Ad

लोगन पॉल का करियर अभी ज्यादा लंबा कंपनी में नहीं रहा है। सिर्फ तीन ही मैच उन्होंने लड़े और शानदार प्रदर्शन किया। अपने प्रदर्शन से उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया।

WWE Elimination Chamber 2023 में सैथ रॉलिंस दिखाएंगे अपना जलवा

Crown Jewel में पिछले साल रोमन रेंस और लोगन पॉल के बीच चैंपियनशिप मैच हुआ था। इस मैच में पॉल ने अच्छा प्रदर्शन किया था। खुद ट्रिपल एच ने उनकी तारीफ की थी। रॉलिंस के साथ अगर वो इस बार काम करेंगे तो उन्हें फायदा होगा। इस मुकाबले में बहुत मजा आएगा। रॉलिंस के लिए पिछले कुछ साल अच्छे रहे हैं। पिछले कुछ समय से उनकी राइवलरी ऑस्टिन थ्योरी के साथ रही थी। थ्योरी को बहुत फायदा उनके साथ काम करने से हुआ। Elimination Chamber 2023 में होने वाले यूएस चैंपियनशिप मैच का हिस्सा भी सैथ रॉलिंस रहेंगे। उनके पास इस बार इस चैंपियनशिप को जीतने का अंतिम मौका होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications