WWE Raw के एपिसोड में इस हफ्ते सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने बहुत बवाल मचाया। रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 में जगह ना मिलने के कारण सैथ रॉलिंस ने WWE रिंग में तोड़फोड़ मचा दी। रॉलिंस ने धमकी भी दे दी कि अगर उन्हें रेसलमेनिया (WrestleMania) में जगह नहीं मिली तो अगले हफ्ते रेड ब्रांड का एपिसोड नहीं होगा। फैंस भी इस दौरान उन्हें चीयर कर रहे थे। WWE@WWE.@WWERollins is extremely frustrated over what has just happened on #WWERaw.That was The Visionary's last chance for a #WrestleMania moment, per @ScrapDaddyAP & @SonyaDevilleWWE...8:45 AM · Mar 22, 202236863.@WWERollins is extremely frustrated over what has just happened on #WWERaw.That was The Visionary's last chance for a #WrestleMania moment, per @ScrapDaddyAP & @SonyaDevilleWWE... https://t.co/0zl29fNIOFWWE Raw के मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस ने मचाया जबरदस्त बवालदरअसल उम्मीद की जा रही थी कि इस हफ्ते WWE WrestleMania में अपनी जगह सैथ रॉलिंस पक्की कर लेंगे। सैथ रॉलिंस ने शो के दौरान WWE ऑफिशियल्स एडम पीयर्स और सोन्या डेविल से WrestleMania में अपनी जगह की मांग भी की। पीयर्स और सोन्या ने साफ मना कर दिया था। एजे स्टाइल्स का इसके बाद सैगमेंट हुआ था। स्टाइल्स ने ऐज को लेकर अपनी बात रखी। स्टाइल्स ने ऐज को रिंग में बुलाया लेकिन सैथ रॉलिंस आ गए थे। रॉलिंस ने कहा कि वो ऐज को हरा सकते हैं। स्टाइल्स ने इसके बाद रॉलिंस पर निशाना साधा। रॉलिंस ने इसके बाद माइंडगेम खेल दिया। रॉलिंस ने स्टाइल्स को मैच के लिए चुनौती दे दी। रॉलिंस ने कहा कि अगर उनकी जीत होगी तो फिर वो ऐज के साथ WrestleMania में मुकाबला करेंगे। स्टाइल्स इस बात से खुश नहीं थे लेकिन WWE ऑफिशियल्स ने मैच तय कर दिया था।मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस और एजे स्टाइल्स के बीच जबरदस्त मैच हुआ। दोनों ने काफी अच्छे मूव्स का इस्तेमाल किया। मैच के अंत में रिंगसाइड पर आकर ऐज ने स्टाइल्स के ऊपर चेयर से हमला कर दिया। एजे स्टाइल्स को DQ के जरिए जीत मिल गई। ये देखकर सैथ रॉलिंस का गुस्सा सातवें आसमान में पहुंच गया। उन्होंने रिंग में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। रॉलिंस ने ये भी कहा कि अगर उन्हें WrestleMania में जगह नहीं मिली तो फिर वो Raw का अगला एपिसोड होने नहीं देंगे। इस दौरान फैंस ने कोडी रोड्स के चैंट्स भी लगाए। ऐसा लगा कि शायद अंत में रोड्स की एंट्री होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।WWE@WWE@WWERollins #WWERaw8:34 AM · Mar 22, 2022645162😡😡😡😡😡😡😡😡@WWERollins #WWERaw https://t.co/zmVYk5mrE4