WWE रॉ (Raw) खत्म होने के बाद इस बार सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने दिग्गज मिक फोली (Mick Foley) को संदेश भेजा। Raw के मेन इवेंट में इस बार बिग ई (Big E) और केविन ओवेंस (Kevin Owens) के बीच मैच हुआ था। इस दौरान सैथ रॉलिंस ने भी एंट्री की। सैथ रॉलिंस कुछ अलग ड्रेस पहनकर इस दौरान आए। कुछ ऐसा ही शो की शुरूआत में भी देखने को मिला था। मिक फोली ने सैथ रॉलिंस के इस ऑउटफिट पर सवाल खड़े कर दिए। Mick Foley@RealMickFoleyNot usually one to comment on fashion…but WTF was @WWERollins wearing tonight? twitter.com/wwe/status/146…WWE@WWEYou've got a friend in @WWEGraves, @WWERollins!#WWERaw9:33 AM · Nov 30, 2021100057You've got a friend in @WWEGraves, @WWERollins!#WWERaw https://t.co/gsLN3kBPOJNot usually one to comment on fashion…but WTF was @WWERollins wearing tonight? twitter.com/wwe/status/146…WWE दिग्गज मिक फोली को सैथ रॉलिंस ने दिया जवाबमिक फोली ने इस दौरान ये भी कहा कि वो फैशन पर कभी कमेंट नहीं करते हैं। इस बार उन्होंने जरूर रॉलिंस की पोशाक पर अपनी बात रख दी। सैथ रॉलिंस ने भी मिक फोली को इसका जवाब दिया। रॉलिंस ने मिक फोली का मजाक बनाया। रॉलिंस ने कहा कि फोली आखिरी शख्स होने चाहिए जिन्हें फैशन और स्टाइल की सलाह देनी चाहिए।Seth Rollins@WWERollinsMICK FOLEY, EVERYBODY!!! THE FOREMOST AUTHORITY ON FASHION AND STYLE!! twitter.com/realmickfoley/…Mick Foley@RealMickFoleyNot usually one to comment on fashion…but WTF was @WWERollins wearing tonight? twitter.com/wwe/status/146…10:39 AM · Nov 30, 20212871253Not usually one to comment on fashion…but WTF was @WWERollins wearing tonight? twitter.com/wwe/status/146…MICK FOLEY, EVERYBODY!!! THE FOREMOST AUTHORITY ON FASHION AND STYLE!! twitter.com/realmickfoley/…वैसे देखा जाए तो सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच की पोशाक में बहुत बदलाव आ गया है। कुछ समय पहले सैथ रॉलिंस और ऐज के बीच खतरनाक राइवलरी रही थी। ऐज ने भी काफी मजाक सैथ रॉलिंस का बनाया था। WWE Day 1 पीपीवी का आयोजन 1 जनवरी, 2022 को होगा। इस पीपीवी के लिए WWE चैंपियनशिप मैच का ऐलान कर दिया गया है। बिग ई अपनी WWE चैंपियनशिप को सैथ रॉलिंस और केविन ओवेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे। पहले ये मैच रॉलिंस और बिग ई के बीच तय किया गया था लेकिन रॉलिंस की गलती के कारण केविन ओवेंस भी इस मैच में शामिल हो गए। Raw के मेन इवेंट में इस बार केविन ओवेंस और बिग ई के बीच मुकाबला हुआ था। शर्त के अनुसार अगर इस मैच में केविन ओवेंस की जीत होगी तो उन्हें WWE चैंपियनशिप मैच में शामिल कर दिया जाएगा। इस मैच को सैथ रॉलिंस भी देख रहे थे लेकिन वो रिंग में नहीं गए। मैच के अंत में केविन ओवेंस ने खुद ही रॉलिंस के ऊपर अटैक कर दिया था। इसके बाद रॉलिंस ने रिंग में जाकर केविन ओवेंस को पीट दिया। रॉलिंस ने बिग ई के ऊपर भी हमला किया। रेफरी ने मैच डिस्क्वालिफाई कर दिया और केविन ओवेंस की जीत हो गई।