WWE Raw ऑफ-एयर होने के बाद Seth Rollins ने अपने दुश्मन से मिलाया हाथ, फैंस ने तालियां बजाकर शानदार अंदाज में किया चीयर

Pankaj
WWE Raw के बाद फैंस को आया मजा
WWE Raw के बाद फैंस को आया मजा

Seth Rollins: WWE Raw का एपिसोड सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के लिए शानदार रहा। मेन इवेंट में उन्होंने डेमियन प्रीस्ट (Damian Priest) को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप रिटेन की। शो ऑफ-एयर होने के बाद भी उनका जलवा देखने को मिला।

Ad

सैथ रॉलिंस ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए सोशल मीडिया के जरिए ओपन चैलेंज दिया था। डेमियन प्रीस्ट ने उनकी चुनौती स्वीकार की। कंपनी ने भी दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया था। Raw में रॉलिंस ने शर्त रखी थी कि इस मुकाबले में जजमेंट डे का कोई अन्य सदस्य दखलअंदाजी नहीं करेगा। प्रीस्ट ने भी इस शर्त को स्वीकार कर लिया था।

दोनों ने मेन इवेंट में अच्छा मैच फैंस को दिया। हालांकि फिन बैलर ने मैच में दखलअंदाजी की। रॉलिंस ने उन्हें धराशाई कर दिया था। बैलर के आने से प्रीस्ट भी खुश नहीं हुए। रॉलिंस ने अंत में डेमियन को अपना फिनिशिंग मूव लगाया और पिन करते हुए मैच जीत लिया।

शो ऑफ-एयर होने के बाद बैलर और प्रीस्ट रैंप से पीछे हट गए। सैथ रॉलिंस ने दोनों को रिंग में वापस बुलाया और हाथ मिलने की पेशकश की। प्रीस्ट ने इसके बाद रॉलिंस से हाथ मिलाया और फैंस का दिल जीत लिया।

Ad

WWE Raw में Seth Rollins का अगला प्रतिद्वंदी कौन होगा?

WWE Raw के बाद डेमियन प्रीस्ट के कैरेक्टर में इस बार बदलाव देखने को मिला। ये देखकर फैंस को भी अच्छा लगा होगा। ऐसा लग रहा है कि अब फिन बैलर और सैथ रॉलिंस की राइवलरी आगे बढ़ेगी। मेन इवेंट में मैच खत्म होने के बाद बैलर ने रिंग में एंट्री की थी। उन्होंने गुस्से से रॉलिंस को देखा। हालांकि सैथ हंसते हुए वहां से चले गए थे।

प्रीस्ट ने इस बार मैच में अच्छा प्रदर्शन किया। कंपनी द्वारा उन्हें आगे पुश दिया जा सकता है। रॉलिंस ने भी उनकी तारीफ की। अब अगले हफ्ते रेड ब्रांड का एपिसोड तगड़ा होगा। देखना होगा कि रॉलिंस के लिए कंपनी ने क्या प्लान तैयार किया है। साथ ही साथ उनके नए प्रतिद्वंदी पर भी सभी की नजरें रहेंगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications