सैथ रॉलिंस की कुल कमाई और संपत्ति (Seth Rollins Net Worth and Salary)

Last Modified Feb 1, 2023 12:52 IST

WWE दिग्गज सैथ रॉलिंस की कुल कमाई और संपत्ति कितनी है?

सैथ रॉलिंस अमेरिकी प्रोफेशनल रेसलर हैं। उनका असली नाम कोल्बी डेनियल लोपेज है। सैथ रॉलिंस का जन्म 28 मई 1986 को हुआ था और मौजूदा समय में उनकी उम्र 36 साल हो चुकी है। सैथ रॉलिंस 6 फुट 1 इंच लंबे हैं और उनका वजन 98 किलो है। इस वक्त वो Raw का हिस्सा हैं जहां वो इस समय सिंगल्स स्टार के तौर पर परफॉर्म कर रहे हैं।


सैथ रॉलिंस ना केवल प्रोफेशनल रेसलर हैं बल्कि वो रेसलिंग स्कूल और एक कॉफी शॉप भी चलाते हैं। सैथ रॉलिंस के रेसलिंग स्कूल का नाम The Black & The Brave रेसलिंग एकेडमी है। वहीं, उनके कॉफी शॉप का नाम 329 Dport है। सैथ रॉलिंस मौजूदा समय में बैकी लिंच के साथ-साथ शादीशुदा हैं। इन दोनों सुपरस्टार्स की जून 2021 में शादी हुई थी और इस जोड़ी को रॉक्स नाम की बेटी भी है।


सैथ रॉलिंस इस वक्त WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक बन चुके हैं और उन्हें मॉडर्न एरा के सबसे बेहतरीन रेसलर्स में गिना जाता है। उन्हें जिन-जिन कैरेक्टर्स में काम करने का मौका मिला, उन्होंने उन सभी कैरेक्टर्स को बखूबी निभाया है। सैथ रॉलिंस के रिटायर होने में अभी काफी समय है और कंपनी के प्रति वफादार होने की वजह से ऐसा लग रहा है कि सैथ रॉलिंस अपने पूरे रेसलिंग करियर के दौरान WWE का हिस्सा बने रहेंगे।


WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस का नेट वर्थ

सैथ रॉलिंस अपने करियर के दौरान कई अलग-अलग रेसलिंग प्रमोशंस में काम कर चुके हैं। वहीं, मौजूदा समय में उनकी आय के कई अलग-अलग स्त्रोत हैं। यही कारण है कि सैथ रॉलिंस साल 2022 में बहुत बड़ी संपत्ति के मालिक बन चुके हैं और वो WWE के सबसे अमीर सुपरस्टार्स की लिस्ट में भी शामिल हैं। Celebrity's Net Worth की माने तो साल 2022 में सैथ रॉलिंस की नेट वर्थ यानि कुल कमाई 12 मिलियन डॉलर (करीब 99 करोड़ 39 लाख और 84 हजार रूपए) हो चुकी है।

सैथ रॉलिंस की सैलरी


सैथ रॉलिंस दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी WWE का हिस्सा हैं और यही कारण है कि इस रेसलिंग कंपनी में काम करने के लिए उन्हें काफी अच्छी सैलरी दी जाती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें हर साल WWE की तरफ से 3 मिलियन डॉलर (करीब 24 करोड़ 83 लाख और 50 हजार रूपए) मिलते हैं। सैथ रॉलिंस को WWE से सैलरी के अलावा लाइसेंसिंग से 25 प्रतिशत और डायरेक्ट सेल्स से 5 प्रतिशत हिस्सा दिया जाता है। इसके अलावा सैथ रॉलिंस को अच्छा बोनस भी दिया जाता है।

सैथ रॉलिंस का करियर

सैथ रॉलिंस ने अपने प्रोफेशनल रेसलिंग करियर की शुरूआत साल 2005 में की थी। उन्होंने TNA, ROH, PWG, NWA जैसे प्रमोशंस में काम करके रेसलिंग की दुनिया में खुद की अलग पहचान बनाई। इसके बाद सैथ रॉलिंस ने साल 2010 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। डेवलपमेंट ब्रांड में दो साल बिताने के बाद सैथ रॉलिंस का Survivor Series 2012 के जरिए WWE मेन रोस्टर में डेब्यू हुआ था। सैथ रॉलिंस ने इस इवेंट में रोमन रेंस और डीन एंब्रोज के साथ मिलकर द शील्ड के रूप में डेब्यू किया था।


सैथ रॉलिंस ने दो साल तक शील्ड के रूप में परफॉर्म किया था। इसके बाद उन्होंने द अथॉरिटी से हाथ मिलाकर साल 2014 में रोमन रेंस और डीन एंब्रोज पर हमला करते हुए द शील्ड का अंत कर दिया था। इसके बाद सैथ रॉलिंस के WWE में सिंगल्स करियर की शुरूआत हुई। सिंगल्स करियर की शुरूआत करने के एक साल के अंदर ही सैथ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने में कामयाब रहे। सैथ रॉलिंस को अपने WWE करियर के दौरान काफी ज्यादा सफलता मिली है और वो एक वक्त कंपनी के फेस बन चुके थे। यही नहीं, सैथ रॉलिंस को अपने करियर के दौरान ब्रॉक लैसनर, स्टिंग, जॉन सीना, ट्रिपल एच जैसे दिग्गज सुपरस्टार्स के खिलाफ फिउड करने का भी मौका मिल चुका है। इन सभी स्टार्स को उन्होंने शिकस्त भी दी हुई है.

सैथ रॉलिंस की उपलब्धियां

सैथ रॉलिंस ने अपने WWE करियर की शुरूआत करने के बाद दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। इस रेसलिंग कंपनी में सैथ रॉलिंस को मिड कार्ड डिवीजन, टैग टीम डिवीजन और मेन इवेंट सीन हर जगह काफी सफलता मिली है। सैथ रॉलिंस ने अपने करियर के दौरान कई चैंपियनशिप जीती हैं। सैथ रॉलिंस WWE में 6 बार टैग टीम चैंपियन, 2 बार यूएस चैंपियन, 2 बार आईसी चैंपियन, 1 बार NXT चैंपियन, 2 बार WWE चैंपियन और 2 बार यूनिवर्सल चैंपियन रह चुके हैं।


इसके अलावा सैथ रॉलिंस 2015 Money in the Bank, 2015 सुपरस्टार ऑफ द ईयर और 2019 Royal Rumble विजेता रह चुके हैं। सैथ रॉलिंस ने साल 2015 में MITB ब्रीफकेस जीतने के बाद WrestleMania 31 के मेन इवेंट में कैश इन करते हुए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप पर कब्जा किया था और इसे WWE इतिहास के सबसे बेहतरीन Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश इन्स में से एक माना जाता है। भले ही, सैथ रॉलिंस WWE में काफी कुछ हासिल कर चुके हैं लेकिन कुछ ऐसी चीज़ें हैं जो कि वो अभी तक हासिल नहीं कर पाए हैं।

सैथ रॉलिंस की मूवीज

कई WWE सुपरस्टार्स अपने करियर के दौरान मूवीज में काम करते हुए दिखाई दे चुके हैं। सैथ रॉलिंस भी इन सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं। सैथ रॉलिंस साल 2016 में आई Sharknado 4: The 4th Awakens में दिखाई दे चुके हैं। इसके अलावा वो हॉरर फिल्म Armed Response में भी अभिनय कर चुके हैं। यही नहीं, सैथ रॉलिंस The Jetsons & WWE: Robo WrestleMania! में रिएक्टर रॉलिंस का कैरेक्टर प्ले कर चुके हैं। साथ ही, वो Extreme Weight Loss और Daily Show जैसे टीवी सीरीज में भी दिखाई दे चुके हैं।

सैथ रॉलिंस की पत्नी

सैथ रॉलिंस की पत्नी बैकी लिंच हैं और वो भी सैथ रॉलिंस की तरह WWE सुपरस्टार हैं। सैथ रॉलिंस ने जनवरी 2019 में बैकी लिंच को डेट करना शुरू किया था। इन दोनों ने अगस्त 2019 में सगाई की थी और 4 दिंसबर 2020 को इस कपल के घर नन्हें मेहमान ने जन्म लिया था। इसके बाद सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच ने आखिरकार 29 जून 2021 को शादी कर ली।


सैथ रॉलिंस की तरह बैकी लिंच को भी अपने WWE करियर के दौरान काफी सफलता मिली है। बैकी लिंच 4 मौकों पर SmackDown विमेंस चैंपियन जबकि दो मौकों पर Raw विमेंस चैंपियन रह चुकी हैं। इसके अलावा बैकी इन दोनों टाइटल्स को एक साथ होल्ड करने वाली एकमात्र सुपरस्टार हैं। साथ ही, बैकी 2019 Royal Rumble विजेता भी रह चुकी हैं।

App download animated image Get the free App now