WWE न्यूज़: सैथ रॉलिंस ने अपने रिटायरमेंट प्लान के बारे में बताया

Ankit
Enter caption

एक रैसलर की जिंदगी काफी कठीन और छोटी होती है क्योंकि अचानक लगी गंभीर चोट के कारण हमने रैसलिंग वर्ल्ड में कई सुपरस्टार्स को रिटायर होते हुए देखा है। इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन सैथ रॉलिंस इस समय WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं लेकिन उन्होंने भी अपने रिटायरमेंट प्लान के बारे में सोचा हुआ है

Ad

WrestlingInc की रिपोर्ट के मुताबिक सैथ रॉलिंस ने ग्रेग एटम शो पर दस्तक दी जहां उन्होंने अपने रिटायरमेंट प्लान के बारे में बताया। सैथ रॉलिंस इस वक्त कंपनी का चेहरा है साथ ही इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन रहते हुए उन्होंने कई सारे शानदार मैच फैंस को दिए।

सैथ रॉलिंस का फिउड अभी उनके पुराने शील्ड साथी डीन एम्ब्रोज के साथ चल रहा है। रोमन रेंस जिस रात ल्यूकीमिया के कारण WWE से बाहर हुए उसी रात डीन एम्ब्रोज ने रॉलिंस पर अटैक करके दुश्मनी का अगाज किया था।

सैथ रॉलिंस भले ही अपने करियर के टॉप पर हैं लेकिन फिर भी उन्होंने अपने रिटायरमेंट के बाद प्लान पर काम करना शुरु कर दिया है।

मैंने पहले से कुछ प्लान तैयार किए हुए हैं जैसा की मैं अपने रैसलिंग स्कूल चला जाउंगा। मेरे ख्याल से जब मैं रिंग से रिटायर हो जाउंगा तो कुछ समय का रेस्ट लूंगा। क्या पता रैसलिंग बिजनेस के लिए मैं वापसी करुं।

शील्ड के टूटने और रोमन रेंस के जाने के बाद रॉलिंस के कंधों पर WWE का भार आ गया है। रेड ब्रांड में इस वक्त रॉलिंस और एम्ब्रोज की कहानी को काफी पसंद किया जा रहा है। अब इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन सैथ रॉलिंस TLC पीपीवी में खिताब को डीन एम्ब्रोज के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। कयास लगाया जा रहा है कि इस मैच के नतीजे में बड़ा उलटफेर हो सकता है। खैर, रॉलिंस को अभी फैंस लंबे वक्त तक WWE में देखना चाहेंगें।

WWE की सभी बड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications