Seth Rollins: साल 2021 में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और WWE दिग्गज ऐज (Edge) के बीच जबरदस्त राइवलरी रही थी। दोनों इस राइवलरी में पर्सनल भी हुए थे। यहां तक की सैथ रॉलिंस ने ऐज के घर से भी प्रोमो कट किया था। इस सैगमेंट की आज भी चर्चा होती है। किसी ने सोचा नहीं था कि इस राइवलरी में ऐसा भी कुछ देखने को मिलेगा। रॉलिंस ने अब इस प्रोमो के बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि इस फेमस सैगमेंट का ऑरिजन कहां से हुआ था। WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने दी खास प्रतिक्रियासैथ रॉलिंस ने जो प्रोमो ऐज के घर से कट किया था उसके बारे में आज भी WWE यूनिवर्स चर्चा करता है। Out of Character podcast पर बात करते हुए सैथ रॉलिंस ने इस प्रोमो के बारे में बताया। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि ये ऐज का आइडिया था। आपको याद होगा आज से बीस साल पहले इस तरह की चीजें दिखाई जाती थी। ऐज यहां पर पहले से काम कर रहे हैं। वो एटीट्यूड एरा में भी काम कर चुके हैं। ऐज ने इस बारे में बात की और मैंने अपना काम अच्छे से किया। ऐज के ही इस आइडिया की वजह से हम कुछ अलग कर पाए। ऐज खुद चाहते थे कि इस स्टोरीलाइन में कुछ अलग हो। इस तरह के मोमेंट हमेशा सभी को याद रहते हैं। मेरे लिए भी ये एक खास मोमेंट था और मैं इसे कभी नहीं भूल सकता हूं। Seth “Freakin’” Rollins@WWERollinsEdge invades Cena’s house, slaps his dad = classic. Uncle Sethy pops in for a quick apple and everyone is up in arms. Y’all some gaslighting MFers. twitter.com/WWE/status/144…WWE@WWENarrator: He did.@WWERollins145991620Narrator: He did.@WWERollins https://t.co/7fgWv7I5bMEdge invades Cena’s house, slaps his dad = classic. Uncle Sethy pops in for a quick apple and everyone is up in arms. Y’all some gaslighting MFers. twitter.com/WWE/status/144…सैथ रॉलिंस ने यहां पर विंस मैकमैहन के साथ काम करने को लेकर भी बयान दिया। रॉलिंस ने विंस मैकमैहन की जमकर तारीफ की। विंस मैकमैहन अब WWE से रिटायर हो चुके हैं। रॉलिंस की राइवलरी इस समय मैट रिडल के साथ चल रही है। दोनों के बीच एक मुकाबला भी हो चुका है। ये राइवलरी अभी आगे बढ़ेगी और फिर से फैंस को एक धमाकेदार मुकाबला देखने को मिल सकता है। वैसे भी सैथ रॉलिंस अब WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।