WWE दिग्गज Seth Rollins ने 41 साल में दुनिया को अलविदा कहने वाले पूर्व चैंपियन को उनके होमटाउन में दिया खास ट्रिब्यूट

Pankaj
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस का बड़ा बयान
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस का बड़ा बयान

Seth Rollins: हाल ही में WWE का लाइव इवेंट रोचेस्टर, न्यूयॉर्क में हुआ था। ये पूर्व WWE सुपरस्टार ब्रोडी ली (ल्यूक हार्पर) का होमटाउन है। आपको बता दें कि पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल और टैग टीम चैंपियन ल्यूक हार्पर (Luke Harper) का 26 दिसंबर, 2020 को 41 साल की उम्र में निधन हो गया था। इसके बाद पूरे रेसलिंग वर्ल्ड में सन्नाटा छा गया था। लाइव इवेंट में इस बार WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने उन्हें खास ट्रिब्यूट दिया। उन्होंने हार्पर को लेकर दिल छू देने वाली बात कही।

Ad

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने दी अपनी प्रतिक्रिया

हार्पर के साथ बिताए कुछ पल रॉलिंस ने यहां पर याद गिए। इससे पहले भी वो उन्हें लेकर कई बयान दे चुके हैं। पहली बार ल्यूक के होमटाउन में उन्हें बोलने का मौका मिला। अपने मैच के बाद रॉलिंस ने माइक पकड़ा और कहा,

मिस्टर ब्रोडी ली उर्फ ल्यूक हार्पर। कुछ साल पहले वो हमें छोड़कर चले गए थे। तब से मुझे पहली बार उनके होमटाउन में बोलने का मौका मिल रहा है। मैं सभी को बताना चाहता हूं कि उन्हें कितना याद करता हूं और कितना प्यार करता हूं। ये रात सिर्फ उनके लिए है। जब भी हम रोचेस्टर आते हैं तो उनके बारे में सोचते हैं। हम दिल से उन्हें याद करते हैं, इसका मतलब है कि हम उनके लिए यहां पर आते हैं।
Ad

रॉलिंस और हार्पर का इतिहास WWE में शानदार रहा था। दोनों ने साथ में बहुत काम किया। द शील्ड और द वायट फैमिली ने लगभग एक ही समय में मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। इन दोनों टीम्स को WWE में बहुत सफलता मिली। साल 2014 में इन दोनों टीम्स की राइवलरी रही थी। Elimination Chamber इवेंट में दोनों टीम्स के बीच मुकाबला हुआ था। रॉलिंस और हार्पर बहुत ही अच्छे दोस्त थे। इस वजह से सैथ उन्हें हमेशा याद करते हैं। सैथ अब WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। WWE द्वारा समय-समय पर उन्हें तगड़ा पुश दिया गया और उन्होंने इसका फायदा उठाया। इस समय भी Raw में वो जबरदस्त काम कर रहे हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications