"आप सर्वश्रेष्ठ हैं"- मौजूदा चैंपियन ने बड़े इवेंट में WWE दिग्गज की तारीफों के बांधे पुल, कहा धन्यवाद

Ujjaval
WWE दिग्गज की सैथ रॉलिंस ने की तारीफ
WWE दिग्गज की सैथ रॉलिंस ने की तारीफ

Seth Rollins: WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने हाल ही में दिग्गज रे मिस्टीरियो (Rey Mysterio) की जमकर तारीफ की। दरअसल, WWE का मोंटेरे, मैक्सिको में लाइव इवेंट देखने को मिला था। इसी शो में सैथ रॉलिंस ने मिस्टीरियो की प्रशंसा करते हुए सभी की ओर से उन्हें धन्यवाद कहा।

सैथ रॉलिंस और रे मिस्टीरियो ऑन-स्क्रीन बड़े दुश्मन रहे हैं। दोनों के बीच 2020 में एक जबरदस्त दुश्मनी देखने को मिली। उनकी स्टोरीलाइन लंबी चली थी। उस समय सैथ हील थे लेकिन वो मौजूदा समय के सबसे बड़े बेबीफेस स्टार्स में से एक हैं। खैर, मोंटेरे के लाइव इवेंट में सैथ रॉलिंस ने रे मिस्टीरियो के साथ रिंग शेयर की थी।

उन्होंने यहां रे मिस्टीरियो को लेकर बात की। उन्होंने यहां मिस्टीरियो को रेसलिंग बिजनेस में उनके योगदान के लिए धन्यवाद कहा। साथ ही बताया कि फैंस और सभी WWE सुपरस्टार्स उन्हें बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। इसी बीच मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन ने रे को सबसे बेस्ट भी बताया। उन्होंने दिग्गज की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा,

"आपने आज तक मेरे और इस बिजनेस के इतिहास के लिए जो कुछ भी किया है, उसके लिए धन्यवाद। हम सभी आपसे बहुत ज्यादा प्यार करते हैं। आप सबसे सर्वश्रेष्ठ हैं।"

आप नीचे यह खास वीडियो देख सकते हैं:

WWE SummerSlam 2023 में Seth Rollins का होगा बड़ा मुकाबला

SummerSlam 2023 इवेंट में सैथ रॉलिंस एक बड़े मैच का हिस्सा बनने वाले हैं। दरअसल, वो अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को फिन बैलर के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। दोनों ही रेसलर्स के बीच काफी समय से दुश्मनी देखने को मिल रही है। साथ ही दोनों के बीच बड़ा इतिहास रहा है और ऐसे में उन्हें आमने-सामने देखना सही मायने में खास चीज होगी।

youtube-cover

इस मैच में सभी की नज़रें डेमियन प्रीस्ट पर रहने वाली है। उनके पास Money in the Bank ब्रीफकेस है और वो जरूर ही इसे कैश-इन करने का प्रयास कर सकते हैं। फिन और डेमियन के बीच भी अनबन देखी गई है लेकिन अभी वो एक साथ काम कर रहे हैं। SummerSlam 2023 के बाद चीजें पूरी तरह से बदल सकती है। अगर इस शो में नया वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन मिलता है, तो यह चौंकाने वाली बात नहीं होगी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications