WWE Raw में इस बार एक मजेदार चीज़ फैंस को देखने को मिली। WWE सुपरस्टार बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) ने रॉ (Raw) विमेंस चैंपियन बैकी लिंच (Becky Lynch) के बाल काट दिए और उनका भद्दा मजाक बना दिया। बैकी लिंच की इसके बाद हालत खराब हो गई थी। वो अपने आपको बहुत ही अपमानित महसूस कर रही थी।WWE Raw विमेंस चैंपियन बैकी लिंच की हुई बेइज्जतीदो हफ्ते पहले WWE Raw के एपिसोड में बैकी लिंच ने बियांका ब्लेयर के ऊपर खतरनाक अटैक किया था। WWE ने इसके बाद बताया कि बियांका ब्लेयर को इंजरी आ गई। दो हफ्ते नजर नहीं आने के बाद इस हफ्ते बियांका ब्लेयर ने रेड ब्रांड में वापसी की।बियांका ब्लेयर ने वापसी के बाद प्रोमो दिया और कहा कि वो यहां पर Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए आईं है। ब्लेयर के ऊपर इसके बाद पीछे से आकर बैकी लिंच ने अटैक कर दिया था। बियांका ब्लेयर ने अपने आपको शुरूआत में बचाया लेकिन बैकी लिंच ने एक बार फिर चेयर से उनके ऊपर अटैक कर दिया। इस बार लगा कि फिर से बियांका ब्लेयर की हालत खराब हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बैकी लिंच ने बियांका ब्लेयर के बाल काटने की कोशिश की लेकिन ये दांव उनके ऊपर उल्टा पड़ गया।बियांका ब्लेयर ने बैकी लिंच को दो बार KOD मूव लगा दिया। इसके बाद लिंच की हालत खराब हो गई। बियांका ब्लेयर ने इसके बाद आसानी से बैकी लिंच के बाल काट कर उनकी बेइज्जती कर दी। बैकी लिंच इसके बाद काफी गुस्से में नजर आईं थी।WWE@WWE@BiancaBelairWWE just gave @BeckyLynchWWE a makeover on #WrestleMania #WWERaw!!!7:40 AM · Mar 29, 20224176715😲😲😲😲😲😲😲@BiancaBelairWWE just gave @BeckyLynchWWE a makeover on #WrestleMania #WWERaw!!! https://t.co/z19fPBDzaEWWE WrestleMania 38 में कुछ दिन बाद बियांका ब्लेयर और बैकी लिंच के बीच शानदार Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। इस बार टाइटल में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है। बैकी लिंच की बादशाहत खत्म हो सकती हैं। बैकी लिंच के बाल काटे जाने के बाद सैथ रॉलिंस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। रॉलिंस इस घटना को देखकर काफी चौंक गए। सैथ रॉलिंस बिल्कुल भी खुश नजर नहीं आए। ट्विटर के जरिए उन्होंने अपनी निराशा प्रकट की।Seth FREAKIN’ Rollins@WWERollinsWell that puts a bit of a damper on things…7:47 AM · Mar 29, 20226695486Well that puts a bit of a damper on things…