सैथ रॉलिंस WWE के मौजूदा समय के सबसे अच्छे और टैलेंटेड रैसलरों में से एक हैं। द आकिटेक्ट का फिनिशर कर्ब स्टॉम्प फैंस के बीच हमेशा चर्चा में रहता है। WWE द्वारा 2015 में कर्ब स्टॉम्प को बैन कर दिया गया था। अब सोशल मीडिया पर खबरें उड़ी कि WWE द्वारा फिर से सैथ रॉलिंस के कर्ब स्टॉम्प फिनिशर पर बैन लगा दिया गया है।रैसलिंग न्यूज सोर्स डॉट कॉम के बैन केरिन ने ट्वीट कर कहा, "मुझे WWE के एक करीबी सूत्र से जानकारी मिली है कि टीवी पर फिलहाल के लिए कर्ब स्टॉम्प को यूज़ नहीं किया जाएगा। USA नेटवर्क को सैथ रॉलिंस के कर्ब स्टॉम्प से थोड़ी परेशानी है। सैथ रॉलिंस अभी फाल्कन एरो को ही अपने फिनिशिंग मूव की तरह इस्तेमाल करेंगे जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता।"I've been told by an insider source that @WWERollins 'Curb Stomp' won't be used on WWE TV right now due to an issue with the network. Rollins will be using Falcon Arrow as his replacement finisher until the situation is resolved. #wwe— Ben Kerin of WrestlingNewsSource.com (@WNSource_Ben) November 27, 2018सोशल मीडिया पर इस ट्वीट के बाद हर तरफ सैथ रॉलिंस के कर्ब स्टॉम्प के बैन होने की चर्चा हो रही थी। ऐसे में इन चर्चाओं को शांत करते हुए सैथ रॉलिंस ने बताया कि इस पर बैन नहीं लगा है। सैथ रॉलिंस ने ट्विटर पर लिखा कि तुम्हारे सूत्र ने तुम्हें गलत जानकारी दी है।😂😂 your source is incorrect bubba.— Seth Rollins (@WWERollins) November 27, 2018आपको बता दें कि विंस मैकमैहन ने साल 2015 में सैथ रॉलिंस के कर्ब स्टॉम्प पर बैन लगा दिया था। कर्ब स्टॉम्प को बैन किए जाने के बाद सैथ रॉलिंस ने पैडीग्री को अपना नया फिनिशर बना लिया था। रैसलमेनिया 33 में सैथ रॉलिंस ने ट्रिपल एच को हराकर पैडीग्री को रिटायर किया। उसके बाद से सैथ रॉलिंस रनिंग नी को इस्तेमाल कर रहे थे, जिसे काफी समय बाद किंग्स लैंडिंग नाम दिया गया। इस साल जनवरी महीने में फिन बैलर के खिलाफ सैथ रॉलिंस कर्ब स्टॉम्प को वापिस लेकर आए और तभी से लगातार इसका इस्तेमाल करते हैं। कर्ब स्टॉम्प को WWE के खतरनाक फिनिशर में गिना जाता है, क्योंकि इसमें सैथ रॉलिंस अपने पैर को विरोधी के सिर पर रखकर जोर से मैट पर मारते हैं। इसे सही से ना किए जाने पर विरोधी को गंभीर चोट लग सकती है।WWE की सभी खबरें, रिजल्ट्स यहां क्लिक कर पढ़ें