WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) को आखिरकार रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 के लिए मैच मिल गया। WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन (Vince McMahon) ने इस बात का ऐलान किया। हालांकि अभी तक उनके प्रतिद्वंदी के बारे में पता नहीं चला है। WrestleMania 38 में ही पता चलेगा कि रॉलिंस का प्रतिद्वंदी कौन होगा। यानी की रॉलिंस का मैच एक मिस्ट्री सुपरस्टार के साथ होगा। खैर WrestleMania 38 में मिलने के बाद रॉलिंस की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने ट्विटर के जरिए दी अपनी खास प्रतिक्रिया WrestleMania 38 में सैथ रॉलिंस ने अपनी जगह बनाने की बहुत कोशिश की थी। पिछले हफ्ते भी एजे स्टाइल्स के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। रॉलिंस को गुस्सा आ गया था। रॉलिंस ने कहा था कि अगर उन्हें WrestleMania 38 में जगह नहीं मिली तो वो इस हफ्ते रेड ब्रांड का एपिसोड नहीं होने देंगे। विंस मैकमैहन ने कुछ दिन पहले सैथ रॉलिंस को उनके ऑफिस आने का ऑर्डर दिया था।रेड ब्रांड के एपिसोड में सैथ रॉलिंस और विंस मैकमैहन के बीच हुई मीटिंग को दिखाया गया। विंस मैकमैहन ने कहा कि सैथ रॉलिंस के बिना WrestleMania नहीं हो सकती है। विंस मैकमैहन ने इसके बाद रॉलिंस को WrestleMania 38 में उनका मैच दे दिया। रॉलिंस ने पूछा कि उनका प्रतिद्वंदी कौन होगा और इसके जवाब में विंस ने कहा कि ये WrestleMania 38 में ही पता चलेगा। खैर रॉलिंस इसके बाद खुश हो गए थे और उन्होंने डांस भी किया। WrestleMania 38 में मैच मिलने के बाद ट्विटर पर रॉलिंस ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी। उन्होंने कहा कि अब पुरानी चीजें सब भूल जाओ। उन्होंने विंस की तारीफ भी की।Seth FREAKIN’ Rollins@WWERollinsFORGET ALL THIS GARBAGE! I’M MANIA-BOUNDDDDDD!! #WrestleMania twitter.com/wwe/status/150…WWE@WWE.@WWERollins once again came up short in his quest for a #WrestleMania moment on #WWERaw...3:20 AM · Mar 29, 20222408276.@WWERollins once again came up short in his quest for a #WrestleMania moment on #WWERaw... https://t.co/4xTVydi71XFORGET ALL THIS GARBAGE! I’M MANIA-BOUNDDDDDD!! #WrestleMania twitter.com/wwe/status/150…Seth FREAKIN’ Rollins@WWERollinsVINNIE MAC IN CLUTCH! @VinceMcMahon #WrestleMania3:21 AM · Mar 29, 202210643988VINNIE MAC IN CLUTCH! @VinceMcMahon #WrestleManiaWrestleMania 38 में अब सैथ रॉलिंस का जलवा भी देखने को मिलेगा। WWE द्वारा बहुत बड़ा सरप्राइज अब फैंस को दिया जाएगा। उम्मीद के मुताबिक सैथ रॉलिंस के प्रतिद्वंदी कोडी रोड्स ही होंगे। यहां से अब काफी उम्मीदें अब उनकी वापसी को लेकर बढ़ गई है। खैर रॉलिंस काफी खुश इस समय नजर आ रहे हैं। WrestleMania 38 का आयोजन 2 और 3 अप्रैल को होगा।