WWE न्यूज़: Raw में सैथ रॉलिंस की जगह आए रोमन रेंस

Ankit
Enter caption

साल 2018 WWE के लिए ठीक ठाक रहा है, लेकिन अब 2019 को बेहतर बनाने के लिए मैकमैहन फैमिली ने पूरा कंट्रोल अपने हाथ में लिया है। कंपनी के बड़े सुपरस्टार जॉन सीना और ब्रॉक लैसनर पार्ट टाइमर हैं, दूसरी ओर रोमन रेंस बीमारी के कारण बाहर हैं, ऐसे में विंस मैकमैहन ने सैथ रॉलिंस पर भरोसा जताते हुए उन्हें रोमन रेंस की जगह दी है।

Ad

WWE.com ने अब थोड़ा बदलाव किया है,हमने कुछ सालों से WWE की वेबसाइट पर रॉ के पोस्टर पर रोमन रेंस को आगे देखा , लेकिन अब सैथ रॉलिंस ने उनकी जगह ले ली है। रॉ के बैनर पर जहां रोमन रेंस नजर आते थे अब रॉलिंस दिख रहे हैं।

पहले वाले बैनर पर रोंडा राउजी, सैथ रॉलिंस , रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर, ब्रॉन स्ट्रोमैन और एलेक्सा ब्लिस हुआ करती थी। अब रोमन रेंस को हटा कर सैथ रॉलिंस को पहले नंबर की जगह दे दी है। 22 अक्टूबर को रोमन रेंस को WWE में आखिरी बार देखा गया था। रोमन रेंस की जगह अब कंपनी सैथ रॉलिंस को अपना फेस मान कर चल रही है इसलिए उन्हें रॉ के पोस्टर पर सबसे पहले जगह मिली।

.जैसा की मैकमैहन परिवार ने फैंस को वादा किया है कि अब उन्हें कुछ नया देखने को मिलेगा, तो उसकी शुरुआत शायद हो गई है। सैथ रॉलिंस के साथ साथ अब कंपनी के रॉ पोस्टर पर ड्रू मैकइंटायर भी हैं। अफवाहें है कि विंस ड्रू को जल्द बड़ा पुश देकर चैंपियन बना सकते हैं।

Enter captio
Ad

इसमें कोई शक नहीं है कि सैथ रॉलिंस बड़े सुपरस्टार हैं, रोमन रेंस के बाद फैंस रॉलिंस को काफी पसंद करते हैं। इस वक्त रॉलिंस की दुश्मनी एम्ब्रोज के साथ चल रही है, जिसमें सैथ रॉलिंस फेस का रोल निभा रहे हैं। खैर, अब देखना होगा कि WWE के इस बदलाव के बाद फैंस को और क्या क्या देखने को मिलता है।

Get WWE News in Hindi Here

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications