WWE WrestleMania 31 में Seth Rollins के MITB ब्रीफकेस कैश-इन करने का आइडिया किसका था? मौजूदा चैंपियन ने किया खुलासा

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Seth Rollins: WWE WrestleMania 31 में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने ऐसा काम किया था जिसके बारे में आज भी चर्चा होती है। उन्होंने मेन इवेंट में मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट कैश इन किया था। रॉलिंस ने खुलासा किया है कि इसके पीछे किसका आइडिया था।

Ad

साल 2014 में अथॉरिटी से हाथ मिलाने के तुरंत बाद सैथ रॉलिंस ने MITB ब्रीफकेश जीत लिया था। WrestleMania 31 के मेन इवेंट में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। मैच के अंत में रॉलिंस ने आकर अपना ब्रीफकेस कैश-इन कर दिया था। ये मैच फिर ट्रिपल थ्रेट हो गया था। रॉलिंस ने रेंस और लैसनर को धराशाई करते हुए टाइटल अपने नाम कर लिया था।

My Love Letter to Wrestling पॉडकास्ट को हाल ही में सैथ रॉलिंस ने अपना इंटरव्यू दिया। उन्होंने कहा,

WrestleMania से कुछ महीने पहले मेरे पास कैश-इन करने का विचार था। शायद दिसंबर 2014 या जनवरी 2015। मैं सिजेरो के साथ कार में ट्रेवल कर रहा था, हम उस समय बुकिंग की बात कर रहे थे जैसा हम करते हैं, और मुझे उस समय ये आइडिया मिल गया। उनके पास अपने विचार थे, और हम बस कुछ चीजों से आगे बढ़ने का इंतजार कर रहे थे। मुझे ये आइडिया बहुत ही अच्छा लग रहा था, बस मुझे ये बात किसी के कान में डालने के लिए सही समय चाहिए था।

youtube-cover
Ad

WWE Night of Champions 2023 में Seth Rollins का दिखा था जलवा

सैथ रॉलिंस अब कंपनी के बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। पिछले कुछ साल उनके लिए शानदार रहे हैं। साल 2019 के बाद से उन्होंने कोई भी बड़ा टाइटल नहीं जीता, इसके बावजूद उनके काम की सभी ने प्रशंसा की। WWE Night of Champions 2023 में इस बार उन्होंने बड़ी सफलता मिली। एजे स्टाइल्स को हराकर उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की। रॉलिंस इस समय फाइटिंग चैंपियन के रूप में काम कर रहे हैं। पिछले हफ्ते उन्होंने अपने टाइटल को डेमियन प्रीस्ट के खिलाफ डिफेंड किया था।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications