रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस ने WWE में करियर एक ही साथ शुरु किया था। आज दोनों ही रैसलर कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। अक्टूबर महीने से रोमन रेंस ल्यूकीमिया बीमारी की वजह से बाहर चल रहे हैं। रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में फिलहाल सैथ रॉलिंस ही रॉ रोस्टर के सबसे बड़े फेस हैं।
La Ley 107.9 रेडियो से बातचीत करते हुए सैथ रॉलिंस ने रोमन रेंस के बारे में बात की और बताया कि वो हर हफ्ते रोमन रेंस का हाल जानने के लिए उनसे बातचीत करते हैं।
"मैं रोमन रेंस से बातें करता रहता हूं। उनका हाल-चाल जानने के लिए कम से कम हफ्ते में एक बार बात कर लेता हूं। अभी रोमन रेंस काम को लेकर चिंता नहीं करना चाहते और ना ही इसका प्रेशर लेना चाहते। रोमन से बात कर अच्छा लगता है। कभी-कबार हम दोनों रॉ में चल रही चीज़ों को लेकर बातें कर लेते हैं। ज्यादातर मौकों पर वही बातें होती हैं, जो 2 दोस्त किया करते हैं।"
22 अक्टूबर, 2018 को हुई रॉ में रोमन रेंस ने आकर एलान किया था कि उन्हें 11 साल बाद फिर से ल्यूकीमिया वापिस आ गया है। इस कारण वो रैसलिंग नहीं कर पाएंगे, रोमन रेंस ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप रिंग में छोड़ी और चले गए थे। उसके बाद रोमन रेंस की ल्यूकीमिया बीमारी का इलाज शुरु हो चुका है। शील्ड के पूर्व सदस्य होने के अलावा सैथ रॉलिंस, रोमन रेंस के काफी अच्छे दोस्त भी हैं। अभी रोमन रेंस की वापसी को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।
रोमन रेंस के जाने के बाद सैथ रॉलिंस रॉ के सबसे बड़े फेस रैसलर बन गए हैं। सैथ रॉलिंस अभी डीन एम्ब्रोज़ के साथ दुश्मनी में हैं। TLC में डीन ने सैथ को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप अपने नाम की है।
Get WWE News in Hindi Here
Published 19 Dec 2018, 16:31 IST