"मैं Royal Rumble 2022 में Roman Reigns को हरा दूंगा"- WWE यूनिवर्सल चैंपियन को उनके दुश्मन ने दी कड़ी धमकी

WWE Royal Rumble 2022 में होगा तगड़ा मैच
WWE Royal Rumble 2022 में होगा तगड़ा मैच

WWE Royal Rumble 2022 में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और रोमन रेंस (Roman Reigns) के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए तगड़ा मुकाबला होगा। कुछ ही दिन बाद इसका आयोजन होगा। WWE द्वारा इस मैच में बड़ा सरप्राइज फैंस को दिया जाएगा। इस मैच से पहले सैथ रॉलिंस ने बड़ा बयान दे दिया है। रॉलिंस ने कहा कि वो इस बार रोमन रेंस को हरा देंगे और नए यूनिवर्सल चैंपियन बनेंगे। रॉलिंस ने ये बात बहुत ही भरोसे से कही और उन्हें खुद पर भी पूरा भरोसा है।

Ad

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने रोमन रेंस को लेकर दिया बड़ा बयान

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस ने शील्ड के रूप में WWE मेन रोस्टर में एक साथ डेब्यू किया था। इनके साथ AEW सुपरस्टार जॉन मोक्सली भी थे। रेंस और सैथ रॉलिंस का सिंगल रन भी बहुत ही शानदार रहा। अब दोनों WWE के बहुत बड़ा सुपरस्टार बन चुके हैं। इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच कई मैच WWE में हो चुके हैं। जीत के मामले में रोमन रेंस टॉप पर कायम है।

The NY Post को हाल ही में सैथ रॉलिंस ने अपना इंटरव्यू दिया। रॉलिंस ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच को लेकर कहा,

मुझे भरोसा है कि मैं रोमन रेंस को हरा दूंगा। पिछले इतिहास के तौर पर भी देखा जाए तो मेरी जीत होगी। आप कह सकते हैं रोमन रेंस इस समय अलग लेवल पर काम कर रहे हैं। मैं भी अलग लेवल पर काम कर रहा हूं। अपने गेम में हम दोनों टॉप पर नजर आ रहे हैं। इसके बाद भी मैं उन्हें हरा दूंगा और नया यूनिवर्सल चैंपियन बनूंगा। मौजूदा रोस्टर में मैं ही ये काम कर सकता हूं।

रोमन रेंस का यूनिवर्सल चैंपियनशिप रन काफी शानदार अभी तक रहा। लगभग 510 दिन उन्हें चैंपियन के रूप में हो गए। हाल ही में उन्होंने ब्रॉक लैसनर के रिकॉर्ड को तोड़ा था। अब देखना होगा कि इस बार रोमन रेंस अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर पाएंगे या नहीं। वैसे कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस बार रॉलिंस नए यूनिवर्सल चैंपियन बन सकते हैं। कुछ ही दिन बाद सभी चीजें क्लियर हो जाएंगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications