WWE Raw में ओपन चैलेंज देने के बाद Seth Rollins ने दी अपनी प्रतिक्रिया, सोशल मीडिया पर लिखा खास मैसेज

Pankaj
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस को लेकर बड़ी खबर सामने आई

Seth Rollins: WWE Raw के बाद सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने फैंस को खास संदेश भेजा। रॉलिंस इस समय एक फाइटिंग चैंपियन के रूप में काम कर रहे हैं। पिछले हफ्ते उन्होंने डेमियन प्रीस्ट (Damian Priest) को हराकर अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रिटेन किया।

WWE Raw में इस हफ्ते फिन बैलर का सैगमेंट हुआ। उन्होंने रॉलिंस को रिंग में बुलाया। बैलर इसके बाद बहुत कुछ कहना चाह रहे थे लेकिन फैंस ने उन्हें कुछ बोलने नहीं दिया। फैंस लगातार रॉलिंस के थीम सॉन्ग को गा रहे थे। बीच- बीच में रूकते हुए बैलर ने अपनी बात रखी। बैलर ने सैथ को WWE Money in the Bank में वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल के लिए चुनौती पेश की। रॉलिंस ने भी उनकी चुनौती को स्वीकार किया। कंपनी ने भी दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया।

शो के दौरान ही रॉलिंस ने अगले हफ्ते Raw में ओपन चैलेंज का ऐलान किया। उनकी चुनौती को अभी तक किसी ने स्वीकार नहीं किया। शो के बाद सैथ ने फैंस को अपने ही अंदाज में खास मैसेज दिया।

विचिटा में वाइल्डिन। मैं तुम लोगों को पूरी रात गाते हुए सुन सकता था। और क्लीवलैंड में अगले हफ्ते वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल के लिए ओपन चैलेंज।

अब अगले हफ्ते देखना होगा कि सैथ रॉलिंस के ओपन चैलेंज को कौन स्वीकार करेगा। वैसे WWE Money in the Bank के लिए सैथ रॉलिंस के मैच का ऐलान हो गया है। इस बीच में ओपन चैलेंज का मतलब किसी को समझ नहीं आ रहा है।

क्या WWE Money in the Bank में Seth Rollins की जीत होगी?

खैर रॉलिंस को इस समय फैंस को बहुत प्यार मिल रहा है। जब भी वो रिंग में आते हैं तब फैंस जबरदस्त अंदाज में उन्हें चीयर करते हैं। रॉलिंस और बैलर के बीच मैच बहुत तगड़ा होगा। 7 साल पहले इन दोनों की राइवलरी जबरदस्त रही थी। बैलर के पास बहुत लंबे समय बाद वर्ल्ड टाइटल जीतने का मौका होगा। देखना होगा कि वो ये कारनामा कर पाएंगे या नहीं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now