WWE SmackDown के एपिसोड का अंत इस बार काफी चौंकाने वाला रहा था। सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और रोमन रेंस (Roman Reigns) का आमना-सामना हुआ। अब ये लगभग तय हो गया है कि रोमन रेंस के अगले प्रतिद्वंदी सैथ रॉलिंस होंगे। सैथ रॉलिंस ने अब रोमन रेंस को लेकर अपनी पहली प्रतिक्रिया दे दी है।दरअसल इस हफ्ते शो के दौरान बैकस्टेज रोमन रेंस और एडम पीयर्स के बीच बात हुई। एडम पीयर्स ने यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस से कहा कि उन्होंने Royal Rumble के लिए उनका प्रतिद्वंदी ढूंढ़ लिया है। पीयर्स ने शो खत्म होने से पहले प्रतिद्वंदी का ऐलान करने की बात कही।WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने किया ट्वीट SmackDown के मेन इवेंट में द उसोज और न्यू डे के बीच टैग टीम चैंपियनशिप मैच हुआ था। इस मैच में द उसोज ने अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर ली। रोमन रेंस बैकस्टेज रूम में बैठकर ये मैच देख रहे थे। मैच खत्म होने के बाद रोमन रेंस के ऊपर कैमरा गया। इस दौरान किसी ने दरवाजा खटखटाया और रोमन रेंस ने अंदर आने की बात कही। रोमन रेंस के रूम के अंदर सैथ रॉलिंस ने एंट्री की। रॉलिंस इस दौरान हंस रहे थे और रेंस पूरी तरह चौंक गए थे। सैथ रॉलिंस ने अब रोमन रेंस को संदेश ट्विटर के जरिए दिया है। रॉलिंस ने अपने सैगमेंट पर रिएक्ट करते हुए रेंस के रूम की सराहना की। इस दौरान सैथ रॉलिंस ने रोमन रेंस को "bro" भी कहा।Seth Rollins@WWERollinsSweet office bro. twitter.com/wwe/status/147…WWE@WWEIt's ... @WWERollins!!!!@WWERomanReigns#SmackDown12:18 PM · Jan 9, 2022118481031It's ... @WWERollins!!!!@WWERomanReigns#SmackDown https://t.co/6TFyQxD1s3Sweet office bro. twitter.com/wwe/status/147…इस सैगमेंट के तुरंत बाद WWE फॉक्स ने रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच Royal Rumble के लिए मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया था। हालांकि कुछ देर बाद ये ट्वीट डिलीट कर दिया गया था। फॉक्स ने कहा कि उन्होंने जल्दबाजी कर दी लेकिन उन्हें ये मैच चाहिए। Royal Rumble के लिए अभी तक इन दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान नहीं हुई है। ब्लू ब्रांड के अगले हफ्ते के एपिसोड में WWE इस मैच का ऐलान कर सकता है। ये बात तो लगभग तय हो गई है कि इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच Royal Rumble में मैच होगा।