WWE रिंग में Seth Rollins की वापसी और नए प्रतिद्वंदी का हुआ ऐलान, फैंस को बहुत जल्द मिलेगा तगड़ा सरप्राइज?

Pankaj
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस को लेकर खबर
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस को लेकर खबर

Seth Rollins: WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) इस समय चर्चा में चल रहे हैं। रेसलमेनिया (WrestleMania) 39 के बाद रॉ (Raw) के एपिसोड में उनकी बुकिंग अच्छी नहीं रही थी। इस बात से सभी नाराज नज़र आए। खबरें सामने आई थी कि अंतिम समय में उन्हें लेकर बनाए गए प्लान में बदलाव कर दिया गया था।

Xero News ने अब अपनी रिपोर्ट में बड़ा बयान दिया है। रिपोर्ट के अनुसार रॉलिंस अगले हफ्ते Raw में वापसी करेंगे। उम्मीद के मुताबिक द मिज़ के साथ उनका वन-ऑन-वन मुकाबला होगा।

पिछले हफ्ते रॉलिंस के साथ जो हुआ उसके बाद फैंस उनके फ्यूचर को लेकर चिंता में पड़ गए थे। Raw में उनका सैगमेंट भी हुआ था। वो एरीना में आए और उन्होंने फैंस के साथ अपनी एंट्रेंस थीम का मजा लिया, इसके बाद वो वापस आ गए। ये चीज किसी को समझ नहीं आई। मेनिया में उन्होंने लोगन पॉल को हराया था। दोनों ने मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन किया था।

क्या WWE में रोमन रेंस की बादशाहत सैथ रॉलिंस खत्म कर पाएंगे?

रॉलिंस WWE के बड़े सुपरस्टार हैं। बिना टाइटल के भी उन्होंने अभी तक अच्छा काम किया है। फैंस उन्हें खास अंदाज में चीयर करते हैं। रोमन रेंस को चैंपियन के रूप में 950 दिन से ज्यादा हो गए है। सवाल खड़ा हो रहा है कि कंपनी में उनकी बादशाहत कौन खत्म करेगा। कुछ लोगों का मानना है कि रॉलिंस ये काम कर सकते हैं। उनमें वो क्षमता है कि रेंस के टाइटल रन का अंत कर बिजनेस को आगे बढ़ा सकते हैं।

पूरे रोस्टर में देखा जाए तो रेंस को हराने की क्षमता बहुत कम रेसलर्स में दिखती हैं। कोडी रोड्स भी लिस्ट में शामिल है लेकिन अभी भी उन्हें अपने ऊपर काम करने की जरूरत है। अगर रेंस के टाइटल रन का अंत रॉलिंस करेंगे तो फिर सभी को अच्छा लगेगा। कुछ समय पहले बैकी लिंच ने भी कहा था कि ये काम उनके पति रॉलिंस ही कर सकते हैं। अब देखना होगा कि फ्यूचर में क्या होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links