WWE WrestleMania 39 से पहले Seth Rollins ने Roman Reigns को पिन करते हुए शानदार तस्वीर पोस्ट की, फैंस को दिया भावुक संदेश

Pankaj
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने दी अपनी प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने दी अपनी प्रतिक्रिया

Seth Rollins: WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने हाल ही में रेसलमेनिया (WrestleMania) 39 से अपनी 'Heist of the Century' की 8वीं सालगिरह मनाई। उन्होंने खास तस्वीर भी रोमन रेंस (Roman Reigns) को पिन करते हुए पोस्ट की और इमोशनल संदेश भी दिया।

कुछ साल पहले WrestleMania में सैथ रॉलिंस ने रोमन रेंस को पिन करते हुए WWE चैंपियनशिप जीती थी। उन्होंने Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन किया था। इस मैच में ब्रॉक लैसनर भी शामिल थे। सैथ रॉलिंस ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। उन्होंने शानदार संदेश देते हुए लिखा,

मुझे याद नहीं है कि मैंने कभी ये तस्वीर देखी हो। इस रात से मेरी कई यादें फिर से परफॉर्म करने के लिए तैयार हैं, ये समय मुझे हमेशा एक अलग झलक देता है। कभी ख्वाबों में तो कभी यादों के झरोखों में। जैसे-जैसे में अपने 10वें WrestleMania के करीब पहुंच रहा हूं, मैं उस बिजनेस का आभार करना चाहता हूं जिसने एक शहर के छोटे बच्चे को जीवन जीने की अनुमति दी। सभी रेसलर्स, कंपनी, प्रमोटर्स और फैंस का बहुत-बहुत धन्यवाद। आपकी कृपा के बिना मैं कुछ भी नहीं हूं।

क्या WWE WrestleMania 39 में सैथ रॉलिंस की जीत होगी?

WrestleMania 39 में भी सैथ रॉलिंस का बड़ा मैच होगा। उनका मुकाबला लोगन पॉल के साथ होगा। अभी तक इन दोनों की राइवलरी को खास अंदाज में बिल्ड किया गया है। रॉलिंस के ऊपर लोगन पॉल भारी पड़े हैं। इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में सैथ रॉलिंस ने कहा कि वो पॉल से मेनिया में बदला लेंगे।

रॉलिंस और लोगन के बीच मुकाबला अच्छा होगा। दोनों अच्छे सुपरस्टार हैं। खासतौर पर रॉलिंस को अब फैंस खास अंदाज में चीयर करते हैं। बिना चैंपियनशिप के भी वो जबरदस्त काम कर रहे हैं। उनकी वजह से पॉल को बहुत फायदा होगा। पॉल अगर उनके ऊपर जीत हासिल करेंगे तो फिर ये उनके करियर की बड़ी उपलब्धि होगी। लोगन ने अभी तक कंपनी में ज्यादा मैच नहीं लड़े हैं लेकिन अपने काम से उन्होंने सभी को प्रभावित किया है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links