WWE Raw में Seth Rollins ने बवाल मचाकर अपने पुराने प्रतिद्वंदी को किया धराशाई, WrestleMania 39 दुश्मन को भी दी धमकी

Pankaj
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने लड़ा जबरदस्त मैच
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने लड़ा जबरदस्त मैच

Seth Rollins: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा। सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) का मुकाबला मुस्तफा अली (Mustafa Ali) के साथ हुआ। रॉलिंस ने अली की हालत खराब कर दी। सैथ ने जबरदस्त जीत हासिल की। मैच के बाद रॉलिंस ने अपने रेसलमेनिया (WrestleMania) 39 प्रतिद्वंदी लोगन पॉल (Logan Paul) को धमकी दी।

दरअसल सैथ रॉलिंस और अली का मुकाबला बैकस्टेज तय हुआ था। दोनों ने अच्छा मैच दिया। इन दोनों के बीच पिछले साल भी राइवलरी रही थी, उस समय रॉलिंस यूएस चैंपियन थे। मुकाबले में रॉलिंस पूरी तरह इस बार हावी रहे। रॉलिंस ने अली को कॉर्नर पर लगातार किक मारकर धराशाई कर दिया। उन्होंने अंत में अली पर स्टॉम्प लगाया और पिन करके जीत हासिल की।

मैच जीतने के बाद सैथ रॉलिंस ने लोगन पॉल को धमकी भी दी। फैंस ने उन्हें शानदार अंदाज में चीयर भी किया। रॉलिंस ने कहा कि वो पांच दिन बाद लोगन का सामना करेंगे और बदला लेंगे। उन्होंने WrestleMania में लोगन पॉल को हराने का दावा भी पेश किया।

क्या WWE WrestleMania 39 में सैथ रॉलिंस की जीत होगी?

WrestleMania 39 में लोगन पॉल और सैथ रॉलिंस के बीच धमाकेदार मैच होगा। इस मुकाबले में तगड़ा एक्शन भी देखने को मिलेगा। लोगन पॉल ने अभी तक कंपनी में ज्यादा मैच नहीं लड़े लेकिन अच्छा प्रदर्शन उन्होंने किया। पिछले साल रोमन रेंस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया था।

लोगन पॉल अभी तक सैथ रॉलिंस के ऊपर भारी पड़े हैं। फैंस इस समय जरूर रॉलिंस के साथ नज़र आ रहे हैं। रॉलिंस अब कंपनी के बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। बिना चैंपियनशिप के भी वो अच्छा काम करते हैं। लोगन पॉल को उनके साथ मैच लड़कर बहुत फायदा होगा। आगे जाकर उन्हें तगड़ा पुश मिल सकता है। आपको याद होगा रॉलिंस और ऑस्टिन थ्योरी की राइवलरी जबरदस्त रही थी। थ्योरी अब धीरे-धीरे कंपनी के बड़े सुपरस्टार बन रहे हैं। मेनिया में उनका मुकाबला इस बार जॉन सीना के साथ होगा। अब देखना होगा कि रॉलिंस और पॉल में से किसकी जीत होगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।