WWE Royal Rumble में रोमन रेंस (Roman Reigns) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच हुआ था। DQ के जरिए सैथ रॉलिंस को इस मैच में जीत मिली। इस साल रेसलमेनिया (WrestleMania) इवेंट को लेकर सैथ रॉलिंस ने अब ट्विटर के जरिए रोमन रेंस के ऊपर तंज कसा है। रॉयल रंबल (Royal Rumble) 2022 में इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच अच्छा मैच हुआ था। हालांकि मैच के अंत से कई लोग नाराज नजर आए।WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने किया ट्वीटRoyal Rumble 2022 की शुरूआत में ही रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच मैच हुआ था। शील्ड के इन-रिंग गियर में सैथ रॉलिंस इस बार नजर आए थे। मैच में दोनों सुपरस्टार्स ने एक-दूसरे को तगड़े मूव्स लगाए। रोमन रेंस ने अंत में अपना सबमिशन लॉक रॉलिंस को लगाया। रेफरी के कहने के बाद भी उन्होंने रॉलिंस को नहीं छोड़ा। रेफरी ने मैच डिस्क्वालिफाई कर दिया। मैच के बाद रेंस का गुस्सा भी देखने को मिला। रोमन रेंस ने चेयर से काफी हमला रॉलिंस के ऊपर किया था।रॉलिंस और रेंस के बीच अभी राइवलरी खत्म हो गई। हालांकि फ्यूचर में एक बार फिर दोनों के बीच घमासान देखने को मिल सकता है। Elimination Chamber 2022 में बॉबी लैश्ले अपनी WWE चैंपियनशिप को अन्य पांच सुपरस्टार्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इस मैच का हिस्सा सैथ रॉलिंस भी रहेंगे। रॉलिंस ने आने वाले WWE चैंपियनशिप मैच को लेकर काफी मजेदार कमेंट किया। रॉलिंस ने WrestleMania 31 के मेन इवेंट की याद ताजा की। रॉलिंस ने कहा कि ये सब अब उनके ऊपर है कि वो WrestleMania का मेन इवेंट दोबारा बचाएंगे या नहीं। ये बहुत बड़ा तंज रॉलिंस ने इस बार रोमन रेंस के ऊपर कसा है।Seth Rollins@WWERollinsWelp…I suppose it’s up to me to save the main event of #WrestleMania AGAIN…8:19 AM · Feb 5, 202210695966Welp…I suppose it’s up to me to save the main event of #WrestleMania AGAIN… https://t.co/rGT1MRMaTyWrestleMania 31 का मेन इवेंट ऐतिहासिक रहा था। ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच मेन इवेंट में WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। ब्रॉक लैसनर अपना टाइटल रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड कर रहे थे। इस मैच के अंत में गजब का ट्विस्ट आया था। सैथ रॉलिंस ने आकर मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट कैश इन कर दिया था। रॉलिंस नए चैंपियन बन गए थे। इस पल को फैंस अभी भी याद करते हैं। WrestleMania 38 में ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच होगा। रॉलिंस ने संकेत दे दिए कि वो यहां कुछ बवाल करेंगेे।