WWE WrestleMania 38 में आखिरकार सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) को उनका मैच मिल गया। सबसे बड़ी बात है कि अभी तक उनके प्रतिद्वंदी का नाम सामने नहीं आया है। WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन ने कहा कि रेसलमेनिया (WrestleMania) में ही सैथ रॉलिंस के प्रतिद्वंदी का खुलासा होगा। अब ये मिस्ट्री प्रतिद्वंदी कौन होगा ये सोचने वाली बात है। सैथ रॉलिंस ने अब ट्विटर के जरिए कुछ मजेदार नाम टीज किए है। WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने किया खास ट्वीटWrestleMania 38 में सैथ रॉलिंस बहुत जगह बनाने की कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हुए। रॉलिंस ने इसके बाद इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड को हाईजैक करने की बात कही थी। विंस मैकमैहन ने इसके बाद उन्हें अपने ऑफिस आने का ऑर्डर दिया था। रॉलिंस की मुलाकात विंस मैकमैहन से हुई। विंस ने रॉलिंस से कहा कि WrestleMania में उनका मुकाबला होगा। रॉलिंस ने फिर अपने प्रतिद्वंदी को लेकर पूछा तो विंस ने कहा कि ये WrestleMania में ही पता चलेगा। सैथ रॉलिंस ने अब WWE दिग्गज शेन मैकमैहन का GIF पोस्ट किया। शेन मैकमैहन कुछ समय पहले WWE से चले गए थे। Royal Rumble 2022 में शेन मैकमैहन ने वापसी की थी। बैकस्टेज इसके बाद काफी लड़ाई हुई थी। बाद में पता चला कि शेन मैकमैहन को WWE से जाने के लिए बोल दिया गया है। Seth FREAKIN’ Rollins@WWERollins#WrestleMania7:05 AM · Mar 31, 20226960624#WrestleMania https://t.co/nI4Ix2f078मजेदार बात ये हैं कि शेन मैकमैहन का इस बार WrestleMania 38 में सैथ रॉलिंस के साथ ही मैच होने वाला था। कई रिपोर्ट्स में ये बात पहले कही गई थी। शेन मैकमैहन के चले जाने से प्लान को रद्द कर दिया गया था। PWInsider ने अपनी रिपोर्ट में कुछ दिन पहले कहा कि शेन मैकमैहन इस बार WrestleMania का हिस्सा रहेंगे। उनके रोल के बारे में जरूर कोई खुलासा नहीं हुआ। सैथ रॉलिंस ने इसके अलावा WWE सुपरस्टार मुतस्फा अली का GIF भी पोस्ट किया। कुछ समय पहले अली ने खुद WWE से अपने रिलीज की मांग की थी। WWE ने हालांकि उन्हें रिलीज नहीं किया था। इसके बाद से अली अभी तक WWE टीवी पर नजर भी नहीं आए।Seth FREAKIN’ Rollins@WWERollins#WrestleMania7:05 AM · Mar 31, 20228233577#WrestleMania https://t.co/M1ksfmroKyरॉलिंस ने इसके बाद भारतीय WWE सुपरस्टार वीर महान का GIF भी पोस्ट किया। WWE ने ऑफिशियल तौर पर ऐलान किया है कि WrestleMania 38 के बाद Raw में वीर महान का नए गिमिक के साथ डेब्यू होगा। Seth FREAKIN’ Rollins@WWERollins#WrestleMania7:04 AM · Mar 31, 20224950457#WrestleMania https://t.co/UtSZrKQi7T