Becky Lynch बहुत जल्द WWE को कहेंगी 'अलविदा', दिग्गज ने बहुत बड़ा बयान देकर फैंस को दिया झटका?

Pankaj
WWE सुपरस्टार बैकी लिंच को लेकर आई खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार बैकी लिंच को लेकर आई खास प्रतिक्रिया

Seth Rollins: बैकी लिंच (Becky Lynch) WWE की बहुत बड़ी सुपरस्टार बन चुकी हैं। पिछले कुछ साल उनके लिए बहुत ही अच्छे रहे। जबरदस्त काम उन्होंने किया। विमेंस डिवीजन को आगे ले जाने में उनका बहुत बड़ा रोल रहा। सोचिए अगर वो WWE छोड़कर चली जाएंगी तो क्या होगा। अब कुछ इस तरह की खबर सामने आ रही है।

Ad

इंजरी के बाद पिछले महीने बैकी लिंच ने जबरदस्त वापसी की थी। Survivor Series WarGames इवेंट में उनकी वजह से ही बियांका ब्लेयर की टीम को जीत मिली थी। इसके बाद से डैमेज कंट्रोल के साथ उनकी राइवलरी चल रही हैं। इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में बेली के साथ उनका मुकाबला हुआ था। बैकी को हार का सामना करना पड़ा था। सैथ रॉलिंस ने हाल ही में संकेत दिए कि अब बैकी लिंच WWE छोड़कर हॉलीवुड में कदम रखेंगी।

WWE दिग्गज सैथ रॉलिंस ने बैकी लिंच को लेकर दिया बयान

WQAD News को हाल ही में सैथ रॉलिंस ने अपना इंटरव्यू दिया। अपनी पत्नी बैकी लिंच को लेकर उन्होंने कहा,

बैकी जहां जाना चाहती हैं वो जाएंगी। उनका एक्टिंग करियर धीरे-धीरे शुरू हो रहा है। यहीं काम वो करना भी चाहती हैं। अगर इसके लिए उन्हें कुछ और छोड़ना भी होगा तो वो तैयार रहेंगी। मैं उन्हें कभी मना नहीं करूंगा। अच्छे डायरेक्शन में जाने में किसी को कोई दिक्कत नहीं होती है। अगले दो साल के अंदर शायद वो WWE से हॉलीवुड चलीं जाएंगी।
Ad

वैसे कुछ समय पहले बैकी लिंच ने भी हॉलीवुड में जाने की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा था कि वो भी WWE दिग्गज द रॉक की तरह हॉलीवुड में नाम कमाने के लिए तैयार हैं। अब देखना होगा कि बैकी हॉलीवुड में अपने करियर को लेकर आगे क्या फैसला लेंगी।

सैथ रॉलिंस ने तो इस बात के संकेत दे दिए कि बैकी कुछ साल बाद हॉलीवुड में नज़र आएंगी। WWE ने भी लिंच को समय-समय पर पुश दिया। इसका फायदा उन्होंने उठाया और अच्छा काम किया। अपने काम से फैंस को हमेशा उन्होंने प्रभावित किया।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications