WrestleMania 38 को लेकर WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने बड़ा बयान दिया है। रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के बीच इस मेगा इवेंट में टाइटल vs टाइटल मैच होगा। सैथ रॉलिंस ने संकेत दिए कि वो इस मैच में एंट्री कर सकते हैं। रोमन रेंस (Roman Reigns) और लैसनर के साथ रॉलिंस का रेसलमेनिया (WrestleMania) इतिहास काफी तगड़ा रहा है। इस लिहाज से रॉलिंस ने बड़ी बात कही। WrestleMania 31 में WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने मचाया था बवालWrestleMania 31 के मेन इवेंट में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच ऐतिहासिक मैच हुआ था। सैथ रॉलिंस ने इस मैच के अंत में आकर अपना मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश-इन कर दिया था। WWE इतिहास का ये बहुत बड़ा मोमेंट था। किसी को भी इस बात पर भरोसा नहीं हो रहा था। सैथ रॉलिंस ने कैश-इन करते हुए चैंपियनशिप हासिल कर ली थी। रॉलिंस ने ट्विटर के जरिए WrestleMania 31 के इस खास मोमेंट को पोस्ट किया। रॉलिंस ने कहा कि इस चीज़ का इंतजार अब और नहीं कर सकता हूं। Seth Rollins@WWERollinsI CAN’T WAIT! #WrestleMania6:48 AM · Feb 26, 20227310800I CAN’T WAIT! #WrestleMania https://t.co/T5xjwz6e93रॉलिंस इस मैजिक को एक बार फिर क्रिएट करना चाहते हैं। अगर ऐसा होगा तो फिर फैंस को काफी मजा आएगा। WWE Royal Rumble 2022 में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच हुआ था। इस मैच में डिस्क्वालिफिकेशन के जरिए सैथ रॉलिंस की जीत हुई थी। रोमन रेंस अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप नहीं हारे थे। रोमन रेंस ने सैथ रॉलिंस के ऊपर खतरनाक अटैक किया था। रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच अभी बिजनेस खत्म नहीं हुआ है। सैथ रॉलिंस लगातार ट्विटर के जरिए रोमन रेंस के ऊपर तंज कसते रहते हैं। रोमन रेंस ने अभी तक उनके प्रतिक्रियाओं का जवाब नहीं दिया। फ्यूचर में इन दोनों के बीच मैच देखने को मिल सकता है। फैंस को इनकी राइवलरी में काफी मजा आएगा। रोमन रेंस के खिलाफ इस बार मैच में सैथ रॉलिंस ने शील्ड के गियर में एंट्री की थी। WrestleMania 38 में अब देखना होगा कि सैथ रॉलिंस का क्या रोल रहेगा। कुछ ना कुछ जरूर सैथ रॉलिंस इस इवेंट में करेंगे।