WWE WrestleMania 38 के लिए Seth Rollins ने अपने मिस्ट्री पार्टनर को किया टीज, नाम सुनकर आपको होगी हैरानी

WWE WrestleMania 38 में सैथ रॉलिंस का होगा बहुत बड़ा मुकाबला
WWE WrestleMania 38 में सैथ रॉलिंस का होगा बहुत बड़ा मुकाबला

WWE WrestleMania 38 में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) का शानदार मैच होगा। सैथ रॉलिंस के प्रतिद्वंदी का नाम अभी पता नहीं है। उनके मिस्ट्री पार्टनर का खुलासा रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 में ही होगा। सैथ रॉलिंस का प्रतिद्वंदी कौन होगा ये सबसे बड़ा सवाल है। फैंस लगातार इस बारे में सोच रहे हैं। सैथ रॉलिंस भी इस मैच के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। लगातार वो ट्विटर पर कुछ नाम शेयर कर बड़े संकेत दे रहे हैं।

Ad

WWE WrestleMania 38 में सैथ रॉलिंस का मिस्ट्री पार्टनर कौन होगा?

सैथ रॉलिंस ने इस बार ट्विटर पर WWE दिग्गज द रॉक का GIF डाला। सैथ रॉलिंस ने उनके साथ अपना WrestleMania 38 में मैच टीज किया है। आपको बता दें अंतिम बार WrestleMania 32 में द रॉक एक्शन में नजर आए थे। द रॉक ने एरिक रोवन को बहुत जल्द हरा दिया था। ये बहुत बड़ी जीत द रॉक ने हासिल की थी।

Ad

सैथ रॉलिंस ने इससे पहले जॉन सीना, शेन मैकमैहन, मुस्तफा अली और वीर महान का GIF भी डाला। खैर सैथ रॉलिंस के ऊपर अब सभी की नजरें टिकी होंगी। WrestleMania 38 में उनका मुकाबला किसके साथ होगा ये देखने वाली बात होगी। कोडी रोड्स और शेन मैकमैहन का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर आ रहा है। वैसे फैंस इन दोनों के बारे में सोच रहे हैं लेकिन WWE फैंस को बड़ा सरप्राइज दे सकता है।

विंस मैकमैहन ने ये बड़ा सरप्राइज फैंस के लिए रखा है। सैथ रॉलिंस का मैच देखने के लिए अब फैंस भी उत्साहित नजर आ रहे हैं। पिछले एक महीने काफी कड़ी मेहनत सैथ रॉलिंस ने WrestleMania 38 में मैच पाने के लिए की। इस हफ्ते ही रेड ब्रांड में विंस मैकमैहन ने उनके मैच का ऐलान किया था। हालांकि विंस मैकमैहन ने बड़ा सरप्राइज तब दिया जब उन्होंने कहा कि WrestleMania 38 में ही सैथ रॉलिंस के प्रतिद्वंदी के बारे में पता चलेगा। ये सुनकर सैथ रॉलिंस भी खुश हो गए थे और उन्होंने डांस भी किया। अब कुछ ही घंटे बाद पता चल जाएगा कि सैथ रॉलिंस का ये मिस्ट्री प्रतिद्वंदी कौन होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications