WWE के मौजूदा चैंपियन पर Seth Rollins ने बड़े इवेंट में कचरे का डब्बा फेंककर किया हैरान, देखकर खुशी से उछले फैंस

Pankaj
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस का कमाल
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस का कमाल

Seth Rollins: WWE का हालिया लाइव इवेंट रोचेस्टर में हुआ था। इस इवेंट में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने एक ऐसा काम किया जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। उन्होंने यहां ऑस्टिन थ्योरी (Austin Theory) के ऊपर कचरे का डब्बा फेंक दिया। दरअसल इस शो में ऑस्टिन और रॉलिंस के बीच यूएस चैंपियनशिप के लिए सिंगल्स मुकाबला हुआ था। 18 दिसंबर, 2022 को इस इवेंट का आयोजन WWE द्वारा किया गया था।

Ad

WWE लाइव इवेंट में सैथ रॉलिंस और ऑस्टिन थ्योरी के बीच हुआ शानदार मैच

सैथ रॉलिंस और ऑस्टिन थ्योरी ने फैंस को अच्छा मैच दिया। फैंस ने दोनों सुपरस्टार्स को चीयर किया। दोनों बहुत उत्साहित नज़र आ रहे थे। दोनों ने फैंस का रोमांच बढ़ाने के लिए एक-दूसरे पर जबरदस्त मूव भी लगाए।

रॉलिंस ने मैच के दौरान एक बड़े कचरे का डब्बा उठाकर थ्योरी के ऊपर डाल दिया। ऑस्टिन को भी इस बात का पता नहीं था कि उनके साथ ये होगा। वो भी ये देखकर चौंक गए थे। जब रॉलिंस ने ये किया तब उन्हें फैंस ने बहुत चीयर किया। सैथ ने भी इस घटना की एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की।

Ad
Ad

रॉलिंस और थ्योरी के बीच लाइव इवेंट्स में लगातार मुकाबले हो रहे हैं। लाइव टीवी पर भी दोनों के बीच अच्छी राइवलरी चल रही है। Survivor Series WarGames में ऑस्टिन थ्योरी ने रॉलिंस और बॉबी लैश्ले को हराकर यूएस चैंपियनशिप जीती थी। तब से रॉलिंस अपनी चैंपियनशिप वापस पाने की बहुत कोशिश कर रहे हैं।

WWE Raw में हाल ही में यूएस चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर मैच हुआ था। रॉलिंस ने इस मुकाबले में बॉबी लैश्ले को हराया था। अब सैथ और थ्योरी के बीच एक बार फिर यूएस चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। रॉलिंस के पास अपनी चैंपियनशिप वापस पाने का ये शायद अंतिम मौका होगा।

ऑस्टिन थ्योरी इस समय अच्छा काम कर रहे हैं। रॉलिंस के साथ काम करने से उन्हें फायदा हो रहा है। आप सभी को पता है कि रॉलिंस अब WWE में अपना बड़ा नाम बना चुके हैं। अब देखना होगा कि आगे जाकर थ्योरी को हराकर सैथ अपनी चैंपियनशिप वापस ला पाएंगे या नहीं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications