"मैं तैयार हूं"- WWE दिग्गज Seth Rollins ने 3 साल बाद मौजूदा चैंपियन के खिलाफ मैच लड़ने की इच्छा जाहिर की

Pankaj
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने दी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने दी खास प्रतिक्रिया

Seth Rollins: साल 2022 WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के लिए अच्छा रहा। हर साल वो कुछ ना कुछ कमाल करते हैं। चुनौतियों का सामना करना उन्हें अच्छे से आता हैं। रॉलिंस अब मौजूदा इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन गुंथर (Gunther) के खिलाफ मुकाबला फ्यूचर में लड़ना चाहते हैं।

Ad

इस साल कोडी रोड्स के साथ रॉलिंस की राइवलरी जबरदस्त रही थी। पिछले महीने उन्होंने यूएस चैंपियनशिप भी हासिल की थी। हालांकि ये चैंपियनशिप रन उनका ज्यादा लंबा नहीं चला। अब रॉलिंस बेबीफेस रूप में नज़र आ रहे हैं। इसका मतलब साफ है कि अगला साल भी उनका शानदार रहेगा। कुछ अच्छी स्टोरीलाइन्स में वो शामिल हो सकते हैं। Raw में इस समय उनके काम को देखकर फैंस भी खुश नज़र आ रहे हैं।

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने गुंथर को लेकर दिया बहुत बड़ा बयान

WQAD News 8 यूट्यूब चैनल को हाल ही में सैथ रॉलिंस ने अपना इंटरव्यू दिया। रॉलिंस से यहां पूछा गया था कि वो किस WWE सुपरस्टार का सामना करना चाहते हैं। सैथ रॉलिंस ने कहा,

SmackDown रोस्टर में एक गाय है जिसे मैं बहुत पसंद करता हूं। उनका नाम गुंथर है। वो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन हैं और शानदार हैं। उनके साथ वन-ऑन-वन मैच में मजा आएगा। मैं उन्हें अच्छी चुनौती दे सकता हूं। वो और मैं पहले टकरा चुके हैं लेकिन अब दोनों के रोल अलग हो गए है। मुझे उनके साथ काम करने में बहुत मजा आएगा। मैं मुकाबले के लिए तैयार हूं।

youtube-cover
Ad

साल 2019 में Raw में इन दोनों के बीच मुकाबला हुआ था। शायद ये बात बहुत कम लोगों को पता होगी। DQ के जरिए ये मैच खत्म हुआ था। इस समय ये दोनों सुपरस्टार्स अलग-अलग ब्रांड में काम कर रहे हैं। अगले साल शायद दोनों के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है। फैंस भी इस मुकाबले को देखना चाहते होंगे। गुंथर का मेन रोस्टर रन अभी तक अच्छा रहा। इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन के रूप में भी वो कमाल का काम कर रहे हैं। अभी तक अच्छे अंदाज में उन्होंने अपनी चैंपियनशिप डिफेंड की। अब देखना होगा कि फ्यूचर में सैथ रॉलिंस और गुंथर के बीच मुकाबला होगा या नहीं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications