सैथ रॉलिंस का रैसलिंग में नाम कोई छोटा नहीं है। साल 2012 में शील्ड में रहते हुए रोमन रेंस और डीन एम्ब्रोज के साथ डेब्यू किया। शुरुआती कुछ साल मिड कार्ड और टैग मैच लड़ने के बाद सैथ रॉलिंस को सिंगल पुश मिला, फिर उन्होंने जो कामयाबी हासिल की उसका इतिहास गवाह हैं। WWE चैंपियनशिप,यूएस चैंपियनशिप, रॉ टैग टीम चैंपियनशिप और इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को अपने नाम किया।
सैथ रॉलिंस ने शील्ड को तोड़ा भी जोड़ा भी, WWE में टीम के साथ काम किया और अकेले भी। रॉलिंस को जैसा भी किरदार दिया गया उन्होंने बेहतरीन तरीके से निभाया, फेस हो या हील रॉलिंस ने फैंस के दिलों में राज किया।
यही कारण था कि उन्होंने रैसलमेनिया में वो कारनाम किया जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। अब रॉलिंस के लिए इस साल की रैसलमेनिया काफी अहम हैं क्योंकि वो इतिहास रचने से एक कदम दूर हैं। रैसलमेनिया का काउंटडाउन शुरु हो गया तो चलिए जान लेते हैं कि अभी तक सैथ रॉलिस ने अपने WWE रैसलमेनिया करियर में क्या क्या किया है।
रैसलमेनिया 29 में पहली बार लड़ा मैच
ये पहला मौका था जब सैथ रॉलिंस रैसलमेनिया में दस्तक दे रहे थे। रॉलिंस ने अपनी करियर की पहली रैसलमेनिया में सिंगल्स नहीं बल्कि 6 मैन टैग टीम मैच लड़ा था। रॉलिंस ने रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के साथ शील्ड में रहते हुए बिग शो, रैंडी ऑर्टन और शेमस को हराया था। रैसलमेनिया 29, 7 अप्रैल 2013 में हुई थी और ये उस इवेंट का पहला मैच था।
Get all Wrestlemania 35 News in Hindi here