WrestleMania में सैथ रॉलिंस का अब तक का सफर

Ankit
Enter caption

सैथ रॉलिंस का रैसलिंग में नाम कोई छोटा नहीं है। साल 2012 में शील्ड में रहते हुए रोमन रेंस और डीन एम्ब्रोज के साथ डेब्यू किया। शुरुआती कुछ साल मिड कार्ड और टैग मैच लड़ने के बाद सैथ रॉलिंस को सिंगल पुश मिला, फिर उन्होंने जो कामयाबी हासिल की उसका इतिहास गवाह हैं। WWE चैंपियनशिप,यूएस चैंपियनशिप, रॉ टैग टीम चैंपियनशिप और इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को अपने नाम किया।

सैथ रॉलिंस ने शील्ड को तोड़ा भी जोड़ा भी, WWE में टीम के साथ काम किया और अकेले भी। रॉलिंस को जैसा भी किरदार दिया गया उन्होंने बेहतरीन तरीके से निभाया, फेस हो या हील रॉलिंस ने फैंस के दिलों में राज किया।

यही कारण था कि उन्होंने रैसलमेनिया में वो कारनाम किया जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। अब रॉलिंस के लिए इस साल की रैसलमेनिया काफी अहम हैं क्योंकि वो इतिहास रचने से एक कदम दूर हैं। रैसलमेनिया का काउंटडाउन शुरु हो गया तो चलिए जान लेते हैं कि अभी तक सैथ रॉलिस ने अपने WWE रैसलमेनिया करियर में क्या क्या किया है।

रैसलमेनिया 29 में पहली बार लड़ा मैच

Enter caption

ये पहला मौका था जब सैथ रॉलिंस रैसलमेनिया में दस्तक दे रहे थे। रॉलिंस ने अपनी करियर की पहली रैसलमेनिया में सिंगल्स नहीं बल्कि 6 मैन टैग टीम मैच लड़ा था। रॉलिंस ने रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के साथ शील्ड में रहते हुए बिग शो, रैंडी ऑर्टन और शेमस को हराया था। रैसलमेनिया 29, 7 अप्रैल 2013 में हुई थी और ये उस इवेंट का पहला मैच था।

Get all Wrestlemania 35 News in Hindi here

रैसलमेनिया 30 में क्या किया?

Enter caption

6 अप्रैल 2014 को ग्रैंड स्टेज का आयोजन किया गया। रॉलिंस ने फिर से शील्ड में रहते हुए मैच लड़ा। इस साल शील्ड का सामना केन,बिली गन और रोड डॉग के खिलाफ था। कंपनी शील्ड को पुश देना चाहती थी इसलिए दिग्गजों के खिलाफ इस युवा टीम ने जीत दर्ज की। इस मैच में शील्ड ने मास्क पहनकर एंट्री की थी।

रॉलिंस का WWE करियर इसके बाद बदलने वाला था। 2 जून 2014 में सैथ रॉलिंस ने शील्ड को तोड़ दिया और 29 जून को हुए मनी इन द बैंक में कॉन्ट्रैक्ट को हासिल किया और अपने करियर में एक कदम आगे बढ़ाया।

रैसलमेनिया 31 में बदल गया करियर

Enter caption

इस रैसलमेनिया को भला कौन भूल सकता है। इसका मेन इवेंट मैच WWE चैंपियनशिप के लिए लैसनर बनाम रोमन रेंस हो रहा था। रोमन रेंस ने दिल जीत लेने वाला प्रदर्शन किया लेकिन सैथ रॉलिंस ने जो किया उससे उनकी तारीफ तो हुई लेकिन सभी को झटका लगा।

दरअसल , साल 2014 में रॉलिंस मनी इन द बैंक को जीत चुके थे और 2015 में हुए इस धमाकेदार मैच में उन्होंने कॉन्ट्रेक्ट को कैश इन करते हुए लैसनर-रेंस को मात दी और WWE करियर में पहली बार चैंपियनशिप को जीता। चैंपियन बनने बाद रॉलिंस हील किरदार में नजर आए।

रैसलमेनिया 32 सबसे खराब रहा

Enter caption

साल 2016 में हुई रैसलमेनिया 32 के लिए WWE सैथ रॉलिंस के लिए अच्छा प्लान तैयार कर रहा था लेकिन उससे पहले वो चोटिल हो गए। इसी कारण रॉलिंस ने चैंपियनशिप को छोड़ा साथ ही इस ग्रैंड स्टेज में हिस्सा भी नहीं ले पाए थे। हालांकि 22 मई 2016 को रॉलिंस ने एक्सट्रीम रुल्स के जरिए WWE में वापसी की थी।

रैसलमेनिया 33 में अपना बदला लिया

Enter caption

रैसलमेनिया 33 में सैथ रॉलिंस का मैच ट्रिपल एच के खिलाफ हुआ था। ये मैच इसलिए हुआ था क्योंकि यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए 2016 में फेटल 4 वे मैच हो रहा था लेकिन सैथ रॉलिंस को ट्रिपल एच ने पैडग्री मारी जिसके कारण केविन ओवंस ने खिताब पर कब्जा किया।

इस हार के बाद रॉलिंस ने कई बार ओवेंस का सामना किया लेकिन किसी ना किसी कारण से रॉलिंस हारें। साल 2017 जनवरी में रॉलिंस ने अपना गुस्सा ट्रिपल एच पर निकाला। जिसके बाद दोनों का मैच रैसलमेनिया 33 के लिए बुक किया गया जिसमें रॉलिंस ने एक फेस के तौर पर एंट्री की और ट्रिपल एच को पैडग्री मारकर जीत दर्ज की।

रैसलमेनिया 34 में बड़ा टाइटल जीता

Enter caption

साल 2018 के इस ग्रैंड स्टेज पर सैथ रॉलिंस ने फिन बैलर और मिज के खिलाफ इंटकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप का टाइटल जीता। रॉलिंस ने इस जीत के साथ पहली बार इंटरकॉनटिनेंटल का टाइटल जीता जबकि 19वें WWE ग्रैंड स्लैम चैंपियन बने।

रैसलमेनिया 35 में ब्रॉक लैसनर को हराकर बने यूनिवर्सल चैंपियन

Enter caption

सैथ रॉलिंस के लिए रेसलमेनिया हमेशा ही यादगार रहता है। रेसलमेनिया 35 में ब्रॉक लैसनर को हराते हुए यूनिवर्सल चैंपियनशिप को जीता। रेसलमेनिय 31 के बाद पहली बार रेसलमेनिया में चैंपियन बने सैथ रॉलिंस।