Raw की 25वीं सालगिरह पर होने वाले धमाकेदार एपिसोड में SmackDown के कई बड़े सुपरस्टार्स होंगे शामिल

कुछ दिनों के बाद रॉ अपनी 25वीं सालगिरह मनाएगा। रॉ का ये एपिसोड काफी धमाकेदार होगा। यहां कई बड़े लैजेंड्स नजर आएंगे। लेकिन WWE ने अब स्मैकडाउन के सुपरस्टार्स का भी एलान कर दिया है जो रॉ के शो में नजर आएंगे। न्यूयॉर्क सिटी में रॉ की 25वीं सालगिरह बनाई जाएगी। इस शो का पहला घंटा मैनहाटन सेंटर में होगा और बांकी का बार्कले सैंटर में होगा। ब्लू ब्रांड से इस शो में एजे स्टाइल्स, द न्यू डे, शार्लेट फ्लेयर , द उसोज, डेनियल ब्रायन , शेन मैकमैहन इस बड़े उत्सव में शामिल होंगे। इस लिस्ट में रैंडी ऑर्टन का नाम शामिल नहीं हैं। लेकिन पीडबल्यू इंसाइडर के माइक जॉनसन ने ये कहा है कि रैंडी ऑर्टन भी इस शो का हिस्सा होंगे। रॉ में आने वाले लैजेंड्स में स्टोन कोल्ड, जिम रॉस, जैरी लॉलर, द अंडरटेकर, शॉन माइकल्स, एरिक बिशफ, रिक फ्लेयर, ट्रिस और कई बड़े सुपरस्टार इसमें शामिल होंगे। इसे भी पढ़ें: Raw की 25वीं सालगिरह के लिए किक ऑफ शो को भी शामिल किया गया इस शो में एक टाइटल डिफेंड भी होगा। रोमन रेंस अपना इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप द मिज के खिलाफ डिफेंड करेंगे। जिस तरह पीपीवी चार घंटे या पांच घंटे को होता है उसी तरह ये एपिसोड भी होगा। यानि की 4 घंटे का ये रॉ का एपिसोड होगा। क्योंकि यहां कई बड़े बड़े सुपरस्टार्स आएंगे। यहां स्मैकडाउन के भी कई सुपरस्टार्स आ सकते हैं। वैसे सभी की नजरें अंडरटेकर पर होंगी। रैसलमेनिया 33 के बाद पहली बार वो नजर आएंगे। और यहीं से ये भी पता चल जाएगा की वो रॉयल रंबल और रैसलमेनिया में आएंगे या नहीं? फैंस भी उन्हें देखने को लिए बेकरार हैं। कई रिपोर्ट में ये कहा गया है कि रॉयल रंबल में अंडरटेकर एंट्री मार सकते हैं। रॉयल रंबल को अब एक हफ्ता बचा हुए हैं। ऐसे में रॉ का ये एपिसोड काफी अहम होगा। ये एक ग्रैंड पार्टी की तरह होगा। क्योंकि यहां WWE के सितारों का जमावड़ा होगा। और फैंस के लिए ये दिन एक ड्रीम की तरह होगा। क्योंकि इतने बड़े बड़े लैजेंड्स को एक साथ देखना अपने आप में बहुत बड़ी बात होगी। रॉ के इस शो में कई बड़े सुपरस्टार्स के आने की लिस्ट पहले ही आ चुकी हैं। ये लिस्ट दिन के हिसाब से बढ़ती जा रही है। कई लैजेंड का नाम आ चुका है और कई का अभी आना बांकी है। लैजेंड एमवीपी, पूर्व WWE एनाउंसर जोनाथन कोचमैन और रिंग एनाउंसर लिलियन गार्सिया का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो चुका हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications