WWE के लिए बुरी खबर सामने आई थी जब साफ हुआ कि शैड हैसपर्ड की दर्दनाक मौत हो गई है। दरअसल शैड गैसपर्ड कैलिफोर्निया के विंस बीच पर अपने बेटे के साथ स्वीमिंग कर रहे थे, और अचानक वो लापता हो गए। शैड के लापता होने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। बुधवार की सुबह उनकी बॉ़डी बीच पर पाई गई। इस खबर के बाद WWE समेत पूरे रेसलिंग वर्ल्ड बुरी तरह से टूट गया। अब ट्रिपल एच ने कहा है कि वो शैड को स्मैकडाउन में खास सम्मान और श्रद्धांजलि देने वाले हैं।.ये भी पढ़ें-WWE सुपरस्टार रोमन रेंस ने शरीर पर बनवाया नया टैटू, सामने आई तस्वीरThe thoughts of everyone at WWE are with Shad Gaspard’s family during this difficult time. pic.twitter.com/dLRnF6oElX— Vince McMahon (@VinceMcMahon) May 19, 2020WWE ने NXT के दौरान एक ग्राफिक्स के जरिए शैड को श्रद्धांजलि दी थी। अब ट्रिपल एच ने ऐलान किया है कि कंपनी आने वाले स्मैकडाउन में शैड को श्रद्धांजलि देने वाली है।बुधवार की रात हमने शो शुरु होने से पहले कुछ किया था। अब हम स्मैकडाउन के शो में उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।WWE में कैसा रहा था शैड गैसपर्ड का सफर?शैड गैसपर्ड को WWE में उनके काम के लिए काफा पसंद किया गया था। साल 2008 में WWE में उनकी दुश्मनी पूर्व चैंपियन शैड गैसपर्ड से चली। उस दौरान जॉन सीना और शैड फैंस के फेवरेट हुआ करते थे। इसके बाद समरस्लैम 2009 में WWE टैग टीम टाइटल्स के लिए फिर मुकाबला हुआ था। शैड का साथ हमेशा JTG ने निभाया था। शैड ने WWE को साल 2010 में छोड़ दिया था और इंडी सर्किट में काम करने चले गए थे। भले ही उन्होंने WWE को छोड़ दिया हो लेकिन काफी सारे सुपरस्टार्स उनके करीबी थे। जैसे MVP और कोफी किंग्सटन।Shad Gaspard sharing @TrueKofi’s WWE Title victory with @The305MVP is absolutely everything ❤️❤️❤️ pic.twitter.com/NxdsjMy8dg— Wrestling Travel (@WrestlingTravel) May 21, 2020खैर, शैड के परिवार के लिए ये काफी मुश्किल वक्त हैं। सिर्फ 39 साल की उम्र में शैड ने दुनिया को अलविदा बोल दिया है। ईश्वर शैड के परिवार वालों को हिम्मत दें। ये भी पढ़ें-WWE सुपरस्टार ओटिस बोले...रोमन रेंस की वापसी के बाद वो उन्हें जोर से गले लगा लेंगे