WWE इतिहास का अकेला ऐसा रेसलर, जिसने 2 बार विंस मैकमैहन को पिन करके हराया

Nikky
विंस मैकमैहन
विंस मैकमैहन

विंस मैकमैहन डब्लू डब्लू ई (WWE) के चेयरमैन है। इनकी देखरेख में ही WWE शानदार तरीके से आगे बढ़ रही है। वह WWF जो वर्तमान समय में (WWE) के वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन भी रह चुके हैं।

विंस मैकमैहन WWE के चेयरमैन होने के साथ, कंपनी के लिए करीब 62 मैच में हिस्सा भी ले चुके हैं। उन्होंने कई बार रिंग में अपने जौहर दिखाए हुए हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन यह सच है कि इन्होंने सिंगल्स मैच में ट्रिपल एच और बॉबी लैश्ले जैसे रेसलर्स को पिन करके हराया हुआ हैं। हालांकि आज हम उस रेसलर की बात करने जा रहे हैं, जिसने विंस मैकमैहन को सिंगल्स मैच में 2 बार पिन करके हराया हुआ हैं।

ये भी पढ़ें: 5 बड़े कारण क्यों Survivor Series 2019 में रे मिस्टीरियो को WWE चैंपियन नहीं बनना चाहिए

शेन मैकमैहन ने 2 बार पिन करके हराया

शेन मैकमैहन
शेन मैकमैहन

PROFIGHTDB.COM के आंकड़ों के मुताबिक, शेन ने WWE के चेयरमैन विंस मैकमैहन को सिंगल्स मैच में पिन करके 2 बार हराया है। बता दें, कि इनके अलावा किसी भी रेसलर ने विंस मैकमैहन को सिंगल्स मैच में 2 बार पिन करके नहीं हराया है।

शेन मैकमैहन ने विंस मैकमैहन को कब और कहां हराया?

विंस मैकमैहन और शेन मैकमैहन
विंस मैकमैहन और शेन मैकमैहन

विंस मैकमैहन और शेन मैकमैहन के बीच पहला सिंगल्स मैच रेसलमेनिया-17 में हुआ था। इस मैच के गेस्ट रेफरी मिक फोली थे। यह एक स्ट्रीट फाइट मैच था और इस यादगार मुकाबले को शेन मैकमैहन ने अपने नाम कर लिया था।

इसके बाद यह दोनों दिग्गज 29 अक्टूबर 2001 में हुए रॉ में भी आमने-सामने थे। यहां भी इन दोनों के बीच स्ट्रीट फाइट हुई। इस बार उम्मीद थी, कि विंस अपनी रेसलमेनिया-17 में मिली हार का बदला लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया था। शेन मैकमैहन ने यहां भी उन्हें आसानी से पिन करके हरा दिया था। बता दें, कि शेन मैकमैहन WWE के चेयरमैन विंस मैकमैहन के ही बेटे हैं.

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links