#2 शेन को मिलेगी खतरनाक बू

WWE ने रैसलमेनिया 35 के आसपास से ही शेन को टॉप हील के रूप में बुक करना शुरू कर दिया था। इसके बाद से ही उन्हें काफी खराब रिएक्शन मिलना शुरू हो गया था। अभी भी वह फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आते हैं।
फैंस कभी भी शेन मैकमैहन को WWE चैंपियन के रूप में नहीं स्वीकारेंगे। अगर वह चैंपियन बन जाते हैं तो उन्हें लोगों की ओर से तगड़ी बू का सामना करना पड़ेगा। इससे उनके आने वाले प्रतिद्वंद्वी को अच्छा सपोर्ट मिलेगा।
#1 रोमन रेंस को टॉप स्टार बनाने में मदद होगी

शेन मैकमैहन के चैंपियन बनने से रोमन रेंस को फायदा हो सकता है। कुछ फैंस रोमन को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं लेकिन अगर वह कंपनी में सबसे ज्यादा नापसंद हील के सामने चैंपियनशिप फ़्यूड में आते हैं तो फैंस उनके साथ आ जाएंगे।
इससे रोमन को फिर से टॉप सुपरस्टार बनने का मौका मिलेगा और फैंस भी उनका साथ देंगे। अगर शेन मैकमैहन चैंपियन बनते हैं तो इससे सीधा रोमन रेंस को फायदा होगा।
ये भी पढ़ें:- पूर्व WWE सुपरस्टार के अटैक की वजह से दिग्गज को सिर में लगे 12 टांके