"बादशाहत कायम है"- WWE दिग्गज ने Roman Reigns को एकनॉलेज करते हुए दिया बड़ा बयान

..
अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस
अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस

Crown Jewel: WWE मेगास्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) की कंपनी में बादशाहत जारी है। हेड ऑफ द टेबल ने क्राउन ज्वेल (Crown Jewel) प्रीमियम लाइव इवेंट में लोगन पॉल (Logan Paul) को हराकर अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप सफलतापूर्वक रिटेन की। WWE दिग्गज शेन "द हरिकेन" हेल्म्स (Shane "The Hurricane" Helms) ने इस जीत के बाद ट्राइबल चीफ को एकनॉलेज किया है।

शो के पहले कई लोगों का यह मानना था कि रोमन आसानी से मेवरिक के नाम से मशहूर लोगन को हरा देंगे। सऊदी शो में लोगन पॉल ने सभी को चौंकाते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया और रेंस को कड़ी टक्कर दी। मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने Crown Jewel 2022 में जीत के बाद ट्विटर पर लोगन को संदेश दिया कि "One Lucky Punch" हमेशा ही काफी नहीं होता है।

शेन हेल्म्स भी रेंस की जीत से बहुत ही ज्यादा प्रभावित दिखाई दिए। उन्होंने भी ट्विटर पर ट्राइबल चीफ को एकनॉलेज करते हुए "The King" कहा।

"राजा की बादशाहत कायम है। एकनॉलेज कर लिया है।"

शेन हेल्म्स ने लोगन पॉल को मिडिल ईस्ट में हुए मैच से पहले ट्रेनिंग दी थी। हेल्म्स के अलावा लोगन को शॉन माइकल्स और ड्रू गुलक ने भी कुछ रेसलिंग से जुड़ी बारीकियां बताई थी। इसके बावजूद रोमन अपनी वर्ल्ड चैंपियनशिप सफलतापूर्वक डिफेंड करने में कामयाब हुए।

WWE में रोमन रेंस का अगला प्रतिद्वंदी कौन हो सकता है

रोमन रेंस का मैराथन वर्ल्ड चैंपियनशिप रन जारी है। रोमन रेंस लंबे समय से वर्ल्ड चैंपियन हैं, इसके साथ ही लगभग 3 सालों से उन्हें कोई भी पिन नहीं कर पाया है। वर्ल्ड चैंपियन होने के कारण पूरे रोस्टर की निगाहें उनकी तरफ हैं। ऐसा लग रहा है कि पूर्व WWE चैंपियन शेमस, ट्राइबल चीफ के प्रतिद्वंदी हो सकते हैं।

कुछ ही हफ्ते पहले ब्लडलाइन ने शेमस पर जबरदस्त हमला कर दिया था, जिसके कारण वो चोटिल हो गए थे। कई साल पहले जब रोमन रेंस पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने में कामयाब हुए थे, तब केल्टिक वॉरियर ने उनपर सफलतापूर्वक Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन किया था। अब दोनों पुराने दुश्मन फिर आमने-सामने आ सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।