इस हफ्ते WWE रॉ के एपिसोड में सुपरस्टार शैल्टन बैंजामिन एक नए रोल में दिखाई दिए। शैल्टन ने आर-ट्रुथ रो हराया और WWE 24/7 चैंपियनशिप को अपने नाम किया। इसके अलावा शैल्टन ने MVP की टीम को ज्वाइंन किया। अब MVP ने बॉबी लैश्ले और शैल्टन को अपने साथ जोड़ एक टीम का गठन कर लिया है। वहीं एक बड़ा इतिहास भी शैल्टन ने रच दिया है।ये भी पढ़ें-जापानी सुपरस्टार कायरी सेन ने जीत के साथ कहा WWE को गुडबाय?WWE के अनुसार, WWE चैंपियनशिप 100वीं बार सुपरस्टार के जीतने में 47 साल और 2 महीने लगे थे। इंरटकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को 24 साल 10 महीने। अब ये बताया जा रहा है कि 24/7 को 1 साल और 2 महीने लगे हैं। यानी इसमें समय में 100वीं बार ये टाइटल एक से दूसरे सुपरस्टार पर गया है।Time between first and 100th recognized reigns of a title:- @WWE Championship: 47 years, 2 months- #ICTitle: 24 years, 10 months- 24/7 Championship: 1 year, 2 months@Sheltyb803 @RonKillings #WWERAW— WWE Stats & Info (@WWEStats) July 21, 2020WWE में अब 24/7 टाइटल का क्या होगा?WWE में काफी समय से MVP खुद की टीम बनाना चाहते थे। उन्होंने इसके लिए काफी सुपरस्टार्स से बात लेकिन कहीं भी बात बनी नहीं। हालांकि MVP का साथ बॉबी लैश्ले देने लगे थे। बॉबी लैश्ले ने जब ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ चैंपियनशिप मैच लड़ा था तब MVP को उनकी तरफ देखा गया था।अब 24/7 चैंपियन शैल्टन बैंजामिन ने भी MVP की टीम को ज्वाइंन कर लिया है। ये सब इसलिए हुआ क्योंकि शैल्टन को टाटइल दिलाने में अहम योगदान निभाया है।It's a good week to be in The Hurt Business.#WWERaw @The305MVP @fightbobby @Sheltyb803 pic.twitter.com/wrxUigEuU3— WWE (@WWE) July 21, 2020आर ट्रुथ को हराकर शैल्टन बैंजामिन अब 100वें 24/7 चैंपियन बन गए हैं। जानकारी के लिए बता दें की शैल्टन ने कुछ साल पहले WWE का कॉन्ट्रैक्ट फिर से साइन किया था। जिसके बाद उन्हें ज्यादा अच्छा पुश नहीं मिला। 45 साल के इस रेसलर ने पहले WWE में काफी सफलता हासिल की है। शैल्टन रेसलिंग के शुरुआती दिनों में ब्रॉक लैसनर के करीबी दोस्त थे। रॉयल रबंल 2020 में दोनों के देखा गया था लेकिन लैसनर ने इन्हें एलिमिनेट कर दिया था। अब देखना होगा कि कब शैल्टन 24/7 टाइटल को अपने पास रखते हैं।